सब्सक्राइब करें

Farhan Akhtar: नहीं बनेगा 'दिल चाहता है' का सीक्वल? फरहान अख्तर के इस बयान ने तोड़ दिया फैंस का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 11:37 AM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar Will not make the sequel of Dil Chahta Hai know Don 3 director what said about the reason
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर ने अपने करियर में कई चर्चित और सफल फिल्मों का निर्देशन किया। 'डॉन' के सीक्वल के साथ फरहान फिर से निर्देशक के कुर्सी पर वापस लौट रहे हैं, 'डॉन 3' के अलावा फरहान 'जी ले जरा' को भी निर्देशित करने वाले हैं, जिसको लेकर खूब चर्चा है, लेकिन फरहान की बनाई एक फिल्म ऐसी भी है, जिसके सीक्वल का इंतजार दर्शक बीते 23 साल से कर रहे हैं। फरहान ने साल 2001 में 'दिल चाहता है' का निर्देशन किया था। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर फरहान ने खुलकर बात की है।

Trending Videos
Farhan Akhtar Will not make the sequel of Dil Chahta Hai know Don 3 director what said about the reason
फरहान अख्तर, दिल चाहता है - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान ने साल 2001 में फिल्म 'दिल चाहता है' से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू किया था। आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, वही समीक्षकों ने भी इस फिल्म को खूब सराहा था। यह फिल्म दर्शकों के बीच इतनी लोकप्रिय हुई की बीते 23 साल से दर्शकों के इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में एक साक्षात्कार में फरहान ने इस फिल्म के सीक्वल को लेकर जो कहा, वो दर्शकों का दिल तोड़ देने वाला है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar Will not make the sequel of Dil Chahta Hai know Don 3 director what said about the reason
दिल चाहता है - फोटो : social media

फरहान अख्तर ने कहा, 'जब भी कोई उनसे इस फिल्म के सीक्वल के बारे में पूछता है तो मैं हैरान हो जाता हूं कि लोगों को फिल्म से इतना प्यार है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि 'दिल चाहता है 2' बनाने की जरूरत है। फिल्म के माध्यम से मुझे दर्शकों से जो कहना था वो मैंने कह दिया। अब इसकी सीक्वल बनाने के मतलब कहानी में अलग से कुछ जोड़ने की कोशिश होगी, जो मुझे जरूरी नहीं लगता।

Farhan Akhtar Will not make the sequel of Dil Chahta Hai know Don 3 director what said about the reason
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम

फरहान अख्तर ने कहा, 'मेरे लिए 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'रॉक ऑन' वैसी ही भावना फिल्म थी। यहां तक 'जी ले जरा' जिसे बनाने की तैयारी चल रही है, इसकी कहानी में भी कुछ वैसी भावना नजर आएगी। इसी वजह से मैंने कभी दिल चाहता के सीक्वल बनाने के बारे में नहीं सोचा।

विज्ञापन
Farhan Akhtar Will not make the sequel of Dil Chahta Hai know Don 3 director what said about the reason
डॉन 3 पोस्टर, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 'जी ले जरा' के साथ-साथ दर्शक 'डॉन' के सीक्वल 'डॉन 3 का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, कियारा आडवाणी भी 'डॉन 3' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed