{"_id":"658d0ab49f68e464650c0add","slug":"farooq-shaikh-death-anniversary-shabana-azmi-remembered-the-actor-by-writing-an-emotional-note-2023-12-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farooq Shaikh: 'तुम्हारी याद आती है, अब अमृता का किरदार कभी नहीं निभा सकती', फारूक शेख के नाम शबाना का नोट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Farooq Shaikh: 'तुम्हारी याद आती है, अब अमृता का किरदार कभी नहीं निभा सकती', फारूक शेख के नाम शबाना का नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:28 AM IST
सार
अभिनेता फारूक शेख की आज 10वीं पुण्यतिथि है, इस मौके पर फारूक के चाहने वाले उन्हें याद कर कर रहे हैं। मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी फारूक शेख को एक इमोशनल नोट लिखकर याद किया।
विज्ञापन
1 of 5
फारूक शेख और शबाना आजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फारूक शेख हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। आज ही के दिन साल 2013 में दिल का दौरा पड़ने से फारूक शेख का निधन हो गया था। आज फारूक शेख को इस दुनिया से अलविदा कहे दस साल हो गए हैं। फारूक की पुण्यतिथि पर उनके चाहने वाले आज उन्हें याद कर कर रहे हैं। इस मौके पर फारूक की करीबी दोस्त और मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी उन्हें याद किया, शबाना ने उनकी याद में एक बेहद इमोशनल नोट अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
2 of 5
फारूक शेख और शबाना आजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फारूक शेख की एक तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट के जरिए शबाना ने फारूक के साथ अपने आखिरी शो 'तुम्हारी अमृता' को याद किया, जो करीब 10 साल पहले आई थी। इसके साथ ही शबाना ने फारूक शेख के साथ अपनी 4 दशक पुरानी दोस्ती को भावभीनी श्रद्धांजली दी।
3 of 5
फारूक शेख और शबाना आजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट के कैप्शन में शबाना ने लिखा, 'मुझे अच्छे से याद है कि 10 साल पहले 14 दिसंबर को हमने 'तुम्हारी अमृता' का आखिरी शो ताज महल के सामने किया था। उस दौरान मैंने कहा था कि हमें आज तक ऐसी कोई जगह नहीं मिली, जो ताजमहल की बराबरी कर सके और यह हमारा आखिरी शो होना चाहिए, क्योंकि हम इसे 22 वर्षों से कर रहे हैं। इसके बाद तुमने कहा था कि अभी इस पर पर्दा क्यों डालना, हम इसे अगले 22 साल तक करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फारूक शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
शबाना ने पोस्ट में आगे लिखा, 'इसके 14 दिन बाद तुम चले गए और इसके साथ ही हमारी 40 साल की दोस्ती भी खत्म हो गई। मेरी 'जुल्फी' तुम्हारे चले जाने के बाद मैं अमृता का किरदार कभी नहीं निभा सकती, मुझे तुम्हारी याद आती है फिरकी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।