बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख आखिरी बार साल 2023 में फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आई थीं। वह अगले साल बहुत व्यस्त रहने वाली हैं। उनके पास कई फिल्में हैं। फातिमा सना शेख जल्द ही 'आप जैसा कोई', 'गुस्ताख इश्क' और 'मेट्रो... इन दिनों' जैसी कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। फिल्मों के अलावा सना वेब सीरीज 'न्याय' में नजर आएंगी।
Fatima Sana: फातिमा सना शेख ने इसलिए की ओटीटी की तारीफ, कहा- एक कलाकार तनाव मुक्त रहता है
Fatima Sana Shaikh on OTT: अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने ओटीटी माध्यम की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि यहां पर दबाव नहीं होता है। हर कोई तनाव मुक्त रहता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फातिमा का पसंद आई कहानी
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक फातिमा सना शेख से जब पूछा गया कि उन्होंने 'न्याय' शो से ओटटी में कदम क्यों रखा? इस पर उन्होंने कहा 'मुझे कहानी बहुत पसंद आई। इसमें मेरा किरदार दिलचस्प था और मैं पहली बार एक पुलिस की भूमिका निभाने वाली थी। इसलिए मैं इसके लिए उत्साहित हूं। इस कहानी का एक मकसद है। यह कहानी ऐसी है जो किसी चीज के बारे में बात करती है। इसलिए मुझे एक ऐसे शो का हिस्सा बनकर बहुत मजा आया जो सिर्फ एक विषय से कहीं बड़ा है।'
ओटीटी पर मिलती है आजादी
इन दिनों फिल्मों और सीरीज में कई बड़े अभिनेता काम कर रहे हैं। कुछ बड़े पर्दे पर तो कुछ ओटीटी के लिए काम कर रहे हैं। इस पर फातिमा ने कहा 'रेखा धुंधली हो गई है और आज हर कोई सिर्फ अच्छे प्रोजेक्ट बनाना चाहता है। अच्छे प्रोजेक्ट को लोगों तक पहुंचाना चाहता है। इस समय माध्यम ज्यादा मायने नहीं रखता। सिनेमा का आकर्षण है। ओटीटी पर इसकी कमी महसूस होती है, लेकिन वेब पर बहुत सारी बेहतरीन चीजें हैं। यहां बॉक्स ऑफिस का कोई दबाव नहीं है। लोग वही बना रहे हैं जो वे बनाना चाहते हैं और इसमें एक आजादी है।'
सना आगे कहती हैं 'ओटीटी माध्यम की खूबसूरती यह है कि आप अपना काम वहां रखते हैं और इसे देखना या न देखना दर्शकों की इच्छा है। इसमें आजादी है और इस तरह एक कलाकार भी तनाव मुक्त रहता है।'
यह खबर भी पढ़ें: Farah Khan: 14 साल की इस एक्ट्रेस का डांस देखकर खुश हो गई थीं फराह, अपने बच्चों से कहा- 'शर्म करो'
काम में बिजी थीं सना
सना से पूछा गया कि क्या आपने स्क्रीन से दो साल की दूरी को याद किया? इस पर सना ने कहा 'मुझे कमी महसूस नहीं हुई क्योंकि मैं काम कर रही थी। मैंने पिछले साल चार प्रोजेक्ट किए, इसलिए मैं अपने काम में इतनी व्यस्त थी कि मैं आसपास की हर चीज को भूल गई। मैं ऐसी चीजों को तभी महसूस करती हूं जब मेरे पास कोई काम नहीं होता।'
फातिमा सना शेख के बारे में
आपको बता दें फातिमा सना शेख 1997 में फिल्म 'चाची 420' में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने बड़े दिलवाले, खूबसूरत और वन टू का फोर में काम किया। उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत आमिर खान की 'दंगल' फिल्म में काम करने के बाद मिली।