फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Critics’ Choice Award 2024: अनुपमा की संस्था ने विधु की फिल्म को दिया बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, ये रही पूरी लिस्ट

Wed, 13 Mar 2024 09:00 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 13 Mar 2024 09:00 AM IST
सार

अनुपमा की ही बनाई संस्था फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड के बीती रात हुए पुरस्कार समारोह में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार उनके पति विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘12वीं फेल’ को दिया गया। 
 

विज्ञापन
Film Critics Guild of Anupama Chopra gives Vidhu Vinod Chopra Best Film 12th fail Critics Choice Award 2024
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा फिल्म समीक्षक हैं। अपनी घर की कंपनी की किसी फिल्म की वह समीक्षा तक नहीं करने का दम भरती रही हैं। लेकिन, अनुपमा की ही बनाई संस्था फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड के बीती रात हुए पुरस्कार समारोह में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार उनके पति विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘12वीं फेल’ को दिया गया। फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड ये पुरस्कार समारोह विदेशी कंपनी विस्तास कैपिटल के आर्थिक सहयोग से करती है। विस्तास कैपिटल की फिल्म निर्माण शाखा गोल्डन रेशियो फिल्म्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म निर्माण करती है।

Film Critics Guild of Anupama Chopra gives Vidhu Vinod Chopra Best Film 12th fail Critics Choice Award 2024
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुपमा चोपड़ा पिछले पांच वर्षों से क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड का आयोजन करती आ रही हैं। जिस संस्था के बैनर पर ये आयोजन होता है, उस फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड में वही फिल्म समीक्षक शामिल हैं जो अनुपमा की हां में हां मिलाते हों। अधिकतर अंग्रेजी समीक्षकों वाली इस संस्था में भाषाई प्रतिनिधित्व सिर्फ कहने को है। दावा किया जाता है कि इस अवॉर्ड समारोह में भारतीय सिनेमा की ऐसी फिल्में शामिल की जाती है, जिनको फिल्म समीक्षकों ने खूब सराहा हो।

Film Critics Guild of Anupama Chopra gives Vidhu Vinod Chopra Best Film 12th fail Critics Choice Award 2024
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मंगलवार की शाम मुंबई में छठवें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड का आयोजन हुआ। निर्माता- निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वी फेल' को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला।  निर्माता -निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा फिल्म '12वीं फेल' के लिए बेस्ट फिल्म का अवार्ड लेने मंच पर पहुंचे तो उन्होंने यही कहा कि ऐसा कोई बड़ा काम नहीं किया कि उनकी फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवार्ड देकर सम्मानित किया जाए। विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट फिल्म का अवार्ड देने के लिए मंच पर अभिनेता अनिल कपूर को आमंत्रित किया गया था। अनिल कपूर ने इस मौके पर विधु विनोद चोपड़ा की जमकर तारीफ की।

The Batman Part II: द बैटमैन के सीक्वल को लेकर आया बड़ा अपडेट, रॉबर्ट पैटिनसन के फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Critics Guild of Anupama Chopra gives Vidhu Vinod Chopra Best Film 12th fail Critics Choice Award 2024
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विधु की फिल्मों ‘परिंदा’ और ‘1942 ए लव स्टोरी’ के हीरो रहे अनिल कपूर ने कहा कि फिल्म '12वीं  फेल' के लिए बेस्ट फिल्म के असली दावेदार वही हैं। इस अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान करण जौहर, अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, मौसमी चटर्जी, प्रसनजीत चटर्जी, दिव्या दत्ता, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, ऋचा चड्ढा, श्रिया पिलगांवकर, उषा खन्ना और कबीर खान जैसी सिनेमा जगत की तमाम हस्तियां मौजूद रहीं। 

Leah Smith Passed Away: टिक टॉक स्टार लिआ स्मिथ का निधन, 22 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
Film Critics Guild of Anupama Chopra gives Vidhu Vinod Chopra Best Film 12th fail Critics Choice Award 2024
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के दौरान करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' को अनस्क्रिप्टेड हाईएस्ट व्यूवरशिप, वेब सीरीज 'फर्जी' को हाईएस्ट व्यूड फिक्शन शो और ओटीटी प्लेटफार्म 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' को प्लेटफार्म ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया है। संगीत के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए संगीतकार उषा खन्ना को भी इस अवार्ड शो के दौरान सम्मानित किया गया।

Pa Ranjith: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाने को तैयार पा रंजीत, निर्देशक ने खुद की पुष्टि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed