सब्सक्राइब करें

Film Stars in Lok Sabha Election: हेमा मालिनी से लेकर पवन सिंह और निरहुआ तक ये सितारे लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 02 Mar 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
Film Stars in Lok Sabha Election 2024 Hema Malini Pawan Singh Ravi Kishan Manoj Tiwari Contest In The Election
लोकसभा चुनाव में फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इनमें चार नाम ऐसे हैं, जो भोजपुरी स्टार हैं। वहीं, बॉलीवुड से एक बड़ा नाम हेमा मालिनी का है, जो मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। पश्चिम बंगाल की हुगली सीट से लॉकेट चटर्जी भी चुनाव लड़ेंगी। केरल की त्रिशूर सीट से गायक और अभिनेता सुरेश गोपी चुनाव लड़ेंगे।

Trending Videos
Film Stars in Lok Sabha Election 2024 Hema Malini Pawan Singh Ravi Kishan Manoj Tiwari Contest In The Election
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह
पवन सिंह, बंगाल की आसनसोल सीट से भाजपा उम्मीदवार बने हैं। यहां से अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं। 2019 में यहां से गायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भाजपा के टिकट पर जीते थे। बाद में सुप्रियो इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। ममता बनर्जी ने उन्हें विधानसभा चुनाव लड़वाया। सुप्रियो की छोड़ी सीट पर बाद में शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा पहुंचे थे। 2021 में हुए इस उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा के सामने पवन सिंह ही मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Film Stars in Lok Sabha Election 2024 Hema Malini Pawan Singh Ravi Kishan Manoj Tiwari Contest In The Election
रवि किशन - फोटो : social media
रवि किशन
2019 के लोकसभा चुनाव में रवि किशन गोरखपुर सीट से ही जीते थे। पार्टी ने एक बार फिर उन्हें टिकट दिया है। अभिनेता से राजनेता बने आज की तारीख में रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। रवि किशन ने सीरियल 'हेलो इंस्पेक्टर' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' ने उनकी किस्मत पलट दी थी। 
Film Stars in Lok Sabha Election 2024 Hema Malini Pawan Singh Ravi Kishan Manoj Tiwari Contest In The Election
मनोज तिवारी - फोटो : social media
मनोज तिवारी
2014 और 2019 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। 2014 में तिवारी ने आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार को हराया था। 2019 में वे यहां से दूसरी बार जीते। इस बार चर्चा थी कि उन्हें बिहार की किसी सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है, हालांकि अब वे तीसरी बार उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से ही चुनाव मैदान में होंगे।
विज्ञापन
Film Stars in Lok Sabha Election 2024 Hema Malini Pawan Singh Ravi Kishan Manoj Tiwari Contest In The Election
दिनेश लाल यादव (निरहुआ) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'
निरहुआ 2019 में आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। तब उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हार का सामना करना पड़ा था। 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ा और लोकसभा सीट छोड़ दी। उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव हुआ और निरहुआ ने अखिलेश के भाई और सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हरा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed