अगर आपने अमेजन प्राइम की सीरीज ‘जुबली’ देखी हो तो आपने देखा होगा कि कैसे शुरुआती दौर में फिल्मों के गाने शूटिंग के दौरान ही रिकॉर्ड किए जाते थे। कलाकार खुद ही शूटिंग करते समय उन्हें गाते थे। निर्देशक इम्तियाज अली ने ये प्रयोग अपनी अगली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दोहराया है। और, सिर्फ यही नहीं इस फिल्म के संगीत से जुड़ी कुछ और जानकारियां ऐसी हैं, जो शायद आपको पहले से पता न हों, आइए बताते हैं..
{"_id":"65e3101f04a343021e00e7bc","slug":"amar-singh-chamkila-is-in-jim-morrison-janis-joplin-jimi-hendrix-kurt-cobain-amy-winehouse-27-club-from-india-2024-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amar Singh Chamkila: 27 क्लब का सबसे चमकीला सितारा, ऐसे हुई शूटिंग के दौरान फिल्म के गानों की लाइव रिकॉर्डिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amar Singh Chamkila: 27 क्लब का सबसे चमकीला सितारा, ऐसे हुई शूटिंग के दौरान फिल्म के गानों की लाइव रिकॉर्डिंग
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 02 Mar 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
अमर सिंह चमकीला और अमरजोत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Trending Videos
अमर सिंह चमकीला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
27 क्लब का सबसे चमकीला सितारा
सबसे पहले बात ’27 क्लब’ की। इस क्लब के बारे में पता है आपको? नहीं पता है तो कोई बात नहीं, क्योंकि बात बहुत खुशी वाली है भी नहीं। संगीत प्रेमियों के बीच ये क्लब उन संगीत हस्तियों के लिए पहचाना जाता है जिन्होंने संगीत के आसमान पर धूमकेतु की तरह चमककर बस 27 बरस की उमर में रब के सुर में सुर मिलाने को धरती छोड़ दी। जिम मॉरिसन, जेनिस जॉपलिन, जिमी हेंडरिक्स, कर्ट कोबैन और एमी व्हाइट हाउस के इस 27 क्लब में भारत का एक मशहूर संगीत सितारा अमर सिंह चमकीला भी शामिल है।

सबसे ज्यादा गाने बेचने का रिकॉर्ड
80 के दशक में पंजाब के सबसे बड़े इस संगीत सितारे ने ऐसी शोहरत हासिल की कि उसके मुकाबले कोई नहीं आ पाया। गोलियों से उसकी जान भले चली गई हो, लेकिन उसके चमकीला सूरज बनने की राह कोई नहीं रोक पाया। पंजाबी संगीत जगत में सबसे ज्यादा गाने उस दौर में चमकीला के ही बिके और चमकीला के कार्यक्रमों में उन्हें और उनकी पत्नी अमरजोत को सुनने हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा होते थे। इन्हें स्थानीय भाषा में अखाड़ा कहा जाता था, और उन अखाड़ों का संगीत एक बार फिर फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में सुनाई देगा। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

दिलजीत दोसांझ [अमर सिंह चमकीला]
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गानों की लाइव रिकॉर्डिंग
फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में अमरजोत और चमकीला के रुप में परिणीति और दिलजीत के जो भी गांव में प्रस्तुतियां देने के दृश्य दिखेंगे, उनमें उनके गाने वही सुनाई देंगे, जो शूटिंग के समय साजिंदों के साथ रिकॉर्ड किए गए। इस बारे में फिल्म के निर्माता मोहित चौधरी, निर्देशक इम्तियाज अली, गीतकार इरशाद कामिल और संगीतकार ए आर रहमान ने लंबी चर्चा की। साउंड डिजाइनिंग के दिग्गजों को साथ लेकर पूरी टीम ने फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अखाड़े के गाने लाइव रिकॉर्ड करने की तैयारी की और फिल्म में उन्हीं गानों को बनाए रखा जिन्हें शूटिंग के समय साजिंदों के साथ रिकॉर्ड किया गया है।

फिर मिली इम्तियाज, इरशाद और रहमान की तिकड़ी
फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ की एक खासियत और भी है। नौ साल बाद निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार ए आर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल की तिकड़ी किसी फिल्म का संगीत देने के लिए मिली है। साथ में कमाल के गायक मोहित चौहान भी आ जुड़े हैं। फिल्म में छह ओरीजिनल हिंदी गाने तो हैं ही, साथ में फिल्म के हीरो और हीरोइन यानी दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा ने चमकीला और उसकी हमदम अमरजोत के गाने भी खुद ही गाए हैं। और, ये ही वे गाने हैं जिनकी रिकॉर्डिंग स्टूडियो में करने की बजाय इन्हें शूटिंग करते समय लाइव रिकॉर्ड किया गया।