{"_id":"65e30bb5e3db02bcd70ae4ef","slug":"rashmika-mandanna-interesting-revelation-about-character-of-shrivall-know-what-she-says-about-pushpa-2-2024-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: पहले से ज्यादा धमाकेदार होगी 'पुष्पा 2', श्रीवल्ली के किरदार को लेकर रश्मिका ने किया दिलचस्प खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pushpa 2: पहले से ज्यादा धमाकेदार होगी 'पुष्पा 2', श्रीवल्ली के किरदार को लेकर रश्मिका ने किया दिलचस्प खुलासा
Sat, 02 Mar 2024 04:53 PM IST
शुभम शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Sat, 02 Mar 2024 04:53 PM IST
सार
Pushpa 2: पहले से ज्यादा धमाकेदार होगी 'पुष्पा 2', श्रीवल्ली के किरदार को लेकर रश्मिका ने किया दिलचस्प खुलासा
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मिका मंदाना इन दिनों इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है। शनिवार को रश्मिका ने जापान के टोक्यो में 'क्रंच्यरोल एनीमे अवार्ड्स 2024' में हिस्सा लिया। इस दौरान रश्मिका मंदाना ने एक साक्षात्कार में भी शामिल हुईं, जहां अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्मों को लेकर बातचीत की। साथ ही उन्होंने अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' को लेकर भी दिलचस्प खुलासा किया।
रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
'पुष्पा 2' को लेकर रश्मिका ने कहा कि यह फिल्म पहले से भी ज्यादा धमाकेदार होने वाली है। वहीं फिल्म में अपने किरदार श्रीवल्ली को लेकर रश्मिका ने कहा, 'फिल्म में अब वे पुष्पा की पत्नी हैं और उन पर अब बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। दर्शकों को पुष्पा के सीक्वल में ढेर सारा ड्रामा और एक्शन देखने को मिलेगा, जो पहले पार्ट से कहीं ज्यादा हैं'।
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए रश्मिका ने कहा, 'सुकुमार जैसे परफेक्शनिस्ट निर्देशक के साथ काम करना शानदार रहा। फिल्म के साथ-साथ लोगों को इसके कलाकारों से भी काफी उम्मीदे हैं, अब यह कलाकार पर निर्भर करता है कि वे अपना कितना बेहतर दे सकते हैं'। पुष्पा के सीक्वल के जरिए एक बार फिर से पुराने कलाकारों के साथ काम करने को लेकर रश्मिका ने कहा कि यह पार्टी करने जैसा है।
Mumbai Censor Board: अब गोधरा पर बनी फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी, इतने दिनों से हो रहा सर्टिफिकेट का इंतजार
Mumbai Censor Board: अब गोधरा पर बनी फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी, इतने दिनों से हो रहा सर्टिफिकेट का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मिका ने आगे कहा, 'अल्लू अर्जुन, सुकुमार और बाकी टीम के साथ फिर से काम करना मजेदार है। इतने लंबे समय तक काम करते हुए हम सभी का एक-दूसरे से काफी लगाव हो गया है। अब यह घर जैसा लग रहा है'। गौरतलब है कि 'आर्य' और अब 'पुष्पा' के साथ सुकुमार और अल्लू अर्जुन चौथी बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म आर्य के भी दो सुकुमार ने दो भाग बनाए थे।
Katrina Kaif: अपनी फिल्मों के लिए कैटरीना ने हमेशा खुद की है डबिंग, जैकी श्रॉफ ने दी थी हिंदी सीखने की हिदायत
Katrina Kaif: अपनी फिल्मों के लिए कैटरीना ने हमेशा खुद की है डबिंग, जैकी श्रॉफ ने दी थी हिंदी सीखने की हिदायत
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहद फासिल, जगपति बाबू, प्रकाश राज, सुनील जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं, फिल्हाल फिल्म की शूटिंग जारी है। वहीं, मेकर्स ने इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज करने का एलान किया है।
Manisha Koirala: मनीषा ने साझा किया 28 साल बाद भंसाली के साथ काम करने का अनुभव, बोलीं- 'हमारा सौभाग्य है'
Manisha Koirala: मनीषा ने साझा किया 28 साल बाद भंसाली के साथ काम करने का अनुभव, बोलीं- 'हमारा सौभाग्य है'