अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज बॉलीवुड का चमकता नाम हैं। पिछले 20 साल से उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। पिछले दिनों वे फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं। दर्शकों ने उनके इस फिल्म को काफी सराहा था। हाल ही में, अभिनेत्री एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि उनकी फिल्मों की डबिंग हमेशा उन्होंने ही की है।
Katrina Kaif: अपनी फिल्मों के लिए कैटरीना ने हमेशा खुद की है डबिंग, जैकी श्रॉफ ने दी थी हिंदी सीखने की हिदायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2003 में 'बूम' के साथ अपनी अभिनय यात्रा शुरू करने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ की पहली फिल्म ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की 'सरकार' जैसी सुपरहिट फिल्मों में छोटी भूमिका निभाई और फिर 2005 में सलमान खान की मैंने प्यार क्यों किया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं, कैटरीना का अभिनय करियर फलने-फूलने लगा। हिंदी में बात न कर पाने के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने उन सभी बातों को खारिज किया, जिसमें यह दावा किया गया कि उनकी शुरुआती फिल्मों में एक डबिंग कलाकार ने उनके लिए डबिंग की थी। कैटरीना ने इस बात से इनकार किया है कि किसी और ने उनके लिए डब किया है। इसके बाद अभिनेत्री ने खुलासा किया कि इसके लिए उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में हिंदी का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था।
इंटरव्यू में जब कैटरीना से पूछा गया कि उन्होंने अपनी हिंदी पर कैसे काम किया और क्या उनकी किसी फिल्म को किसी ने डब किया था। इस पर अभिनेत्री ने कहा, “नहीं, नहीं!। यह सिर्फ कड़ी मेहनत है। मुझे लगता है कि वह जैकी श्रॉफ ही थे, जिन्होंने सबसे पहले मुझे हिंदी सीखने के लिए कहा था और यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि उस समय मेरी पहली कुछ फिल्मों में निर्देशक सेट पर लाइनें लिखते थे और मुझे देते थे। उनमें से बहुत से लोग हिंदी में लिखते थे और मैं कभी भी उस स्थिति में नहीं रहना चाहती थी। इसलिए सबसे पहला काम, जो किया वह हिंदी में पढ़ना सीखना था और यही वह आधार था, जिसने मुझे बचाया।”
कैटरीना ने हिंदी भाषा सीखने में मदद करने के लिए अपने सह-कलाकारों को भी श्रेय दिया और साझा किया कि क्योंकि वह एक बॉलीवुड अभिनेत्री बनने के लिए आई थीं, इसलिए वह जो भी आवश्यक था सीख रही थी।
Mumbai Censor Board: अब गोधरा पर बनी फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी, इतने दिनों से हो रहा सर्टिफिकेट का इंतजार