गोधरा कांड पर बनी फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' एक मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से फिल्म पहले से तय रिलीज डेट पर नहीं रिलीज हो पाई। यह फिल्म गोधरा कांड की जांच के लिए गठित नानावती-मेहता आयोग की रिपोर्ट पर आधारित फिल्म है। फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट के लिए 12 फरवरी को फिल्म के मेकर ने आवेदन किया था, लेकिन अभी तक इस फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है।
Mumbai Censor Board: अब गोधरा पर बनी फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी, इतने दिनों से हो रहा सर्टिफिकेट का इंतजार
फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' गोधरा कांड की जांच के लिए गठित नानावती-मेहता आयोग की रिपोर्ट पर आधारित फिल्म है। मिली जानकारी के मुताबिक सेंसर बोर्ड के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह फिल्म नानावती-मेहता आयोग की रिपोर्ट पर कितनी सही हैं। फिल्म में जिस घटनाक्रम को दिखाए गए हैं, क्या वह नानावती-मेहता आयोग की रिपोर्ट में दर्ज है? इन तथ्यों की जांच करने के बाद भी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' में दिखाया गया है कि गोधरा कांड की सच्चाई क्या थी? गोधरा में हुए ट्रेन अग्निकांड के पीछे की कहानी क्या है? एक ही दिन आवेश में आकर कुछ लोगों ने ट्रेन में आग लगा दी, या फिर यह पहले से नियोजित कोई साजिश थी। इस फिल्म को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि गोधरा कांड को लेकर अब तक जो बातें मीडिया के माध्यम से सामने आई हैं, उनका सच कुछ और है।
Anant-Radhika Pre Wedding: 'झिंगाट' पर थिरकीं जान्हवी-रिहाना, अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में लूटी महफिल
इस फिल्म का निर्माण निर्माता बी. जे. पुरोहित और निर्देशन एम. के. शिवाक्ष ने किया है। इस फिल्म में रणवीर शौरी, मनोज जोशी, हितू कनोडिया और राजीव सुरती जैसे कई शानदार कलाकार हैं। फिल्म के निर्माता बी.जे. पुरोहित का कहना है कि एक बार फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल जाए, उसके बाद फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा पुनः करेंगे। फिल्म के निर्देशक निर्देशन एम. के. शिवाक्ष कहते हैं, 'हमने इस फिल्म में वही दिखाया है जो नानावती-मेहता आयोग की रिपोर्ट में दर्ज है।'
Dada Saheb Phalke Awards: पीएम मोदी से फाल्के पुरस्कार की गरिमा बचाने की मांग, एआईसीडब्लूए ने लगाए गंभीर आरोप
27 फरवरी 2002 को गोधरा कांड की घटना ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया। इस घटना की पृष्ठभूमि पर अब तक 'चांद बुझ गया, 'परजानिया', 'फिराक' जैसी फिल्में और कई डाक्यूमेंट्री बन चुकी है। फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' के माध्यम से इस सच्चाई पर प्रकाश डालने की कोशिश की गई है कि ट्रेन में आग लगना एक दुखद दुर्घटना थी या साजिश।
Anant-Radhika Pre-Wedding Day 2: अनंत और राधिका ने की मेहमानों से यह खास अपील, करी इस चीज की मनाही