फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Films: 'खेल खेल में' से पहले इन फिल्मों में दिखी दोस्ती की झलक, अनोखे कारनामों और मस्ती से जीता फैंस का दिल

Sun, 18 Aug 2024 01:26 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 18 Aug 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
films based on friendship khel khel mein Yeh Jawaani Hai Deewani Golmaal series Madgaon Express Double Dhamaal
धमाल, खेल खेल में, गोलमाल - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo, @akshaykumar

'खेल खेल में' फिल्म आखिरकार 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई और उन्होंने इसे खूब प्यार दिया। फिल्म में कलाकारों की बड़ी टोली है। उन सितारों की अदाकारी को भी प्रशंसकों ने काफी प्यार दिया। फिल्म की कहानी सात दोस्तों पर आधारित है, जो एक रात की पार्टी के लिए मिलते हैं, वही से उनकी जिंदगी का अहम पल शुरू होता है। ऐसी ही कई फिल्में हैं, जिनमें दोस्तों की मस्ती का रंग देखने को मिला। चलिए आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनमें दोस्ती की झलक देखने को मिली।

films based on friendship khel khel mein Yeh Jawaani Hai Deewani Golmaal series Madgaon Express Double Dhamaal
खेल-खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम @khelkhelmeinmovie

खेल खेल में
खेल खेल में फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, प्रज्ञा जायसवाल, तापसी पन्नू, आदित्य सील, एमी विर्क हैं। वे सभी मिलकर एक खेल खेलते हैं, जिसमें उनके फोन एक रात के लिए सार्वजनिक संपत्ति बन जाते हैं और उनके कॉल या मैसेज सब पढ़ सकते हैं। इसके बाद एक एक कर सबके रहस्य बाहर आने लगते हैं, जो खेल को रोमांचक बना देता है और उन दोस्तों की जिंदगी को उलझा देता है। इस फिल्म में सातों दोस्तों की मस्ती भी नजर आई।

films based on friendship khel khel mein Yeh Jawaani Hai Deewani Golmaal series Madgaon Express Double Dhamaal
गोलमाल - फोटो : इंस्टाग्राम: primevideo

गोलमाल
गोलमाल साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है, जिसे नीरज वोरा ने लिखा है और इसका निर्माण अष्टविनायक सिने विजन लिमिटेड के तहत ढिलिन मेहता और के सेरा सेरा प्राइवेट लिमिटेड के तहत पराग सांघवी ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी और शरमन जोशी के साथ रिमी सेन, परेश रावल और सुष्मिता मुखर्जी हैं। कहानी की बात करें तो फिल्म में चार दोस्त, गोपाल, लकी, माधव और लक्ष्मण पैसों के लिए भोले-भाले लोगों को ठगते हैं। ठगी के लिए उनका नया लक्ष्य बुजुर्ग जोड़ी है, जो दृष्टिहीन हैं। वहीं इस बीच चारों अपनी सुंदर पड़ोसन यानी रिमी सेन को लुभाने की कोशिश भी करते हैं। इस दौरान उनके मस्ती की झलक भी देखने को मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
films based on friendship khel khel mein Yeh Jawaani Hai Deewani Golmaal series Madgaon Express Double Dhamaal
धमाल - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo

धमाल
धमाल 2007 में बनी हिन्दी भाषा की कॉमेडी फिल्म है, जिसे इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित और अशोक ठकेरिया द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में रितेश देशमुख, संजय दत्त, अरशद वारसी, आशीष चौधरी और जावेद जाफरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं असरानी, संजय मिश्रा, विजय राज, मनोज पाहवा और टिकू तलसानिया सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दोस्तों की खूब मस्ती देखने को मिली। कहानी की बात करें तो इसमें चार आलसी दोस्त, रॉय, मानव, आदित्य और बोमन, गोवा में छिपे हुए एक खजाने को खोजने के लिए जाते हैं, लेकिन वे इस बात से अनजान हैं कि उनकी योजना जल्द ही इंस्पेक्टर कबीर को पता चल जाएगी और वह उनकी योजना सफल नहीं होने देगा। फिल्म में दोस्तों के खट्टे मीठे रिश्ते देखने को मिले।

विज्ञापन
films based on friendship khel khel mein Yeh Jawaani Hai Deewani Golmaal series Madgaon Express Double Dhamaal
'थ्री इडियट्स' फिल्म का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideo

थ्री इडियट्स
थ्री इडियट्स एक ऐसी फिल्म है, जिसे लगभग सभी लोगों ने देखा है। यह फिल्म प्रशंसकों को कॉलेज के दिनों की याद भी दिलाती है। तीन दोस्तों की है, जो कॉलेज में साथ पढ़ते हैं और नए नए कारनामे करते हैं। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कॉलेज के बाद माधवन और शरमन अपने दोस्त आमिर की तलाश में निकल पड़ते हैं और कॉलेज में बिताए पलों को याद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed