{"_id":"685e8017166fb061c60859fe","slug":"films-where-mothers-crossed-all-limits-for-their-children-maa-kahaani-2-nil-battey-sannata-mom-2025-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maa Movie: काजोल से लेकर ऐश्वर्या राय तक ने फिल्मों में अपने बच्चों के लिए लड़ी लड़ाई, जानें मूवीज के नाम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Maa Movie: काजोल से लेकर ऐश्वर्या राय तक ने फिल्मों में अपने बच्चों के लिए लड़ी लड़ाई, जानें मूवीज के नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 27 Jun 2025 04:58 PM IST
सार
Movies with Mother Sacrifice: शुक्रवार को सिनेमाघरों में काजोल अभिनीत 'मां' रिलीज हुई। इस फिल्म में एक्ट्रेस अपनी बेटी को बचाती हुई नजर आती हैं। आइए जानते हैं ऐसी मूवीज के बारे में, जिसमें मां ने बच्चों के लिए किया संघर्ष।
विज्ञापन
1 of 6
काजोल और ऐश्वर्या राय
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मां' सिनेमाघरों में 27 जून को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अभिनेत्री अपनी बेटी को प्रेत-बाधाओं से बचाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहले भी ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें बच्चों के लिए मां को संघर्ष करते देखा गया है। चलिए एक नजर उन फिल्मों पर डालते हैं।
2 of 6
फिल्म मां
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
मां
'मां' फिल्म की कहानी की बात करें, तो काजोल ने इसमें अंबिका का किरदार निभाया है। चंद्रपुर नाम का एक गांव है, जहां अंबिका अपनी बेटी के साथ जाती है, लेकिन इसके बाद वहां की दैत्य शक्तियां उसकी बेटी के पीछे पड़ जाती हैं। फिर मां अपनी बेटी का बचाने के लिए बहुत प्रयास करती है और आखिरकार उसे बचा लाती है। इसी आधार पर इस फिल्म की कहानी है।
3 of 6
मॉम
- फोटो : सोशल मीडिया
मॉम
साल 2017 में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने देवकी का किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया जाता है कि देवकी की बेटी के साथ दुष्कर्म होता है। इसके बाद देवकी बदला लेने पर उतर आती है और सभी आरोपियों को सजा दिलाने का काम करती है। इस फिल्म को रवि उदयवार ने निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कहानी 2
- फोटो : यूट्यूब
कहानी 2
साल 2016 में विद्या बालन अभिनीत 'कहानी 2' रिलीज हुई, जिसका निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। फिल्म में अभिनेत्री ने विद्या वेंकेटेशन का किरदार निभाया था। विद्या अपनी बेटी के साथ एक छोटे शहर में रहती है और उसे सभी खराब लोगों से बचा कर रखती है, लेकिन एक दिन उसका अपहरण हो जाता है। फिर विद्या अपनी बच्ची को ढूढ़ने का बहुत प्रयास करती है, लेकिन उसके साथ एक दुर्घटना हो जाती है। इस कहानी में मां का संघर्ष दिखाया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
जज्बा में ऐश्वर्या राय
- फोटो : इंस्टाग्राम
जज्बा
साल 2015 में एक फिल्म रिलीज हुई ‘जज्बा’। इसमें ऐश्वर्या राय ने एक वकील और मां की भूमिका निभाई है, जो अनुराधा के किरदार में नजर आती हैं। अनुराधा अपनी किडनैप हो चुकी बेटी को बचाने के लिए एक क्रिमिनल के लिए केस लड़ती है और उसे बचाने का प्रयास करती है, जिस दौरान उसे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।