फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actresses: उम्र 40 के पार फिर भी लगती हैं कमाल, इन हसीनाओं के आगे अच्छे-अच्छे भरते हैं पानी

Thu, 17 Oct 2024 08:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 17 Oct 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Fittest Bollywood Actresses Who Over 40 Malaika Arora Shilpa Shetty Shweta tiwari Aishwarya Rai
40 के पार की ये अभिनेत्रियां गिराती हैं बिजलियां - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड को ग्लैमर की दुनिया के नाम से भी जाना जाता है। अभिनय के साथ-साथ खूबसूरती और स्टाइल के लिए यह इंडस्ट्री मशहूर है। इस ग्लैमर जगत में एक से बढ़कर एक हसीनाएं हैं, जो अपने लुक्स और स्टाइल से प्रशंसकों को दीवाना बना देती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में 40 के पार की अभिनेत्रियों ने अपनी फिटनेस, बोल्डनेस और स्टाइल के दम पर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लोग इनकी खूबसूरती और फिटनेस के कायल है। इन अभिनेत्रियों ने खुद को इस तरह संवार कर रखा है कि कोई भी इन्हें देखकर कह नहीं सकता कि इनकी उम्र 40 के पार की है। आइए आज उन्हीं स्टाइलिश अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपने फिगर से लोगों को दीवाना बना दिया है।




 
Fittest Bollywood Actresses Who Over 40 Malaika Arora Shilpa Shetty Shweta tiwari Aishwarya Rai
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड में अपने आइटम सॉन्ग के लिए मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने स्टाइल और फिगर से प्रशंसकों को पागल कर रखा है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फिगर और किलर लुक्स को लेकर खूब चर्चा होती है। अभिनेत्री को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र 50 वर्ष है। 
Kanguva: शुरु हुआ 'कंगुवा' का धमाकेदार हिंदी प्रमोशन, फिल्म की टीम ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

 
Fittest Bollywood Actresses Who Over 40 Malaika Arora Shilpa Shetty Shweta tiwari Aishwarya Rai
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ therealkarismakapoor
करिश्मा कपूर
अभिनेत्री करिश्मा कपूर 90 के दशक की सबसे टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। आज भी उनके चाहने वाले लाखों है। अभिनेत्री भले ही 50 की उम्र में पहुंच गई हों, लेकिन उनके स्टाइल और नेचुरल ब्यूटी वाले लुक में कोई कमी नहीं आई है। आज भी वह अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों को हैरान कर देती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fittest Bollywood Actresses Who Over 40 Malaika Arora Shilpa Shetty Shweta tiwari Aishwarya Rai
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्री माना जाता है। उनकी फिटनेस और फिगर की बराबरी शायद ही कोई कर पाए। अभिनेत्री खुद को फिट रखने के लिए योग और जिम करती हैं। वह अपने स्टाइल अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। शिल्पा अक्सर अपने स्टाइलिश आउटफिट से इंटरनेट का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं।

 
विज्ञापन
Fittest Bollywood Actresses Who Over 40 Malaika Arora Shilpa Shetty Shweta tiwari Aishwarya Rai
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के दीवाने विश्व भर में हैं। 50 वर्षीय अभिनेत्री आज भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। अपनी खूबसूरती से वह आजकल की अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं।  ऐश्वर्या को अक्सर स्टाइलिश आउटफिट में देखा जाता है, जो लोगों को एक अलग तरह के स्टाइल के लिए प्रेरित करती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed