इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। बीते दिन सिनेमाघरों में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की बैड न्यूज ने भी दस्तक दे दी है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी धमाकेदार शुरुआत की है। इसके अलावा पहले से लगी प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी ने 600 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। कल्कि के बाद सिनेमाघरों में तीन फिल्में इंडियन 2, सरफिरा और किल भी रिलीज हुई थीं। कमाई के मामले में इन तीनों ही फिल्मों का बुरा हाल है। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को इन सभी फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...
Box Office Collection: विक्की-तृप्ति की बैड न्यूज की शानदार शुरुआत, कल्कि 2898 एडी ने छुआ 600 करोड़ का आंकड़ा
प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी ने 600 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। कल्कि के बाद सिनेमाघरों में तीन फिल्में इंडियन 2, सरफिरा और किल भी रिलीज हुई थीं। कमाई के मामले में इन तीनों ही फिल्मों का बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज ने सिनेमघरों में दस्तक दे दी है। शुक्रवार, 19 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जबर्दस्त ओपनिंग ली है। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म को लेकर दर्शकों में खूब उत्साह देखने को मिला है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बैड न्यूज ने 8.50 करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की है। अब फिल्म का को वीकेंड का और फायदा मिल सकता है।
Fahmaan Khan: 'हम जानते हैं कि हमारा रिश्ता कैसा है' श्वेता तिवारी के साथ डेटिंग की अफवाहों पर बोले फहमान
इंडियन 2 को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह था, मगर रिलीज के बाद दर्शकों को ये काफी बोरियत भरी लगी है। एक तरफ कमल हासन की कल्कि 2898 एडी सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी ओर उनकी इस फिल्म का हाल बेहाल है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इंडियन 2 ने आठवें दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने अब तक 71.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी ने 600 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पहले दिन से ही सफलता के झंड़े गाड़ रही है। हालांकि वक्त के साथ फिल्म की कमाई धीमी होती जा रही है। कल्कि 2898 एडी ने 23वें दिन 2.65 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने 602.10 करोड़ का कारोबार कर लिया।
निखिल नागेश भट के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म किल को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद फिल्म धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल स्टारर किल अब जल्द ही अपना बोरिया बिस्तर समेटने वाली है। 15वें दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये की कमाई के साथ अब तक 18.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके अलावा बीते शुक्रवार, 12 जुलाई को रिलीज हुई अक्षय कुमार की सरफिरा की भी सभी उम्मीदें खत्म होती दिख रही हैं। सरफिरा ने आठवें दिन 40 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इसकी कुल कमाई 19.15 करोड़ रुपये हो गई है।
Dhanush: 'रायन' की रिलीज से पहले धनुष की नई फिल्म पर एसजे सूर्या ने दिया अपडेट, इस हिट फिल्म की तर्ज पर बनेगी