फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day: एक-दूसरे पर जान छिड़कती हैं बॉलीवुड की ये एक्टर-डायरेक्टर की हिट जोड़ियां, लिस्ट में कौन-कौन?

Sun, 03 Aug 2025 07:19 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 03 Aug 2025 07:19 AM IST
सार

Actor-Director Who Are Best Friends: 3 अगस्त यानी आज दुनिया भर में फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड की उन हिट एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ियों के बारे में आपको बताते हैं जिनकी एक-दूसरे के साथ अटूट दोस्ती है। 

विज्ञापन
Friendship Day Famous Bollywood Actor Director Duos Shah Rukh Farah Ranbir Ayan Mukerji Ajay Devgn Rohit
एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी - फोटो : एक्स
बॉलीवुड में जहां रिश्ते अक्सर वक्त के साथ बदल जाते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में दोस्ती कोई आसान चीज नहीं मानी जाती, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने न सिर्फ पर्दे पर साथ काम किया बल्कि पर्दे के बाहर भी एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे। आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर जानते हैं ऐसी ही कुछ मजबूत और चर्चित एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों के बारे में जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है।


 
Friendship Day Famous Bollywood Actor Director Duos Shah Rukh Farah Ranbir Ayan Mukerji Ajay Devgn Rohit
शाहरुख खान और फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk और @farahkhankunder
शाहरुख खान और फराह खान
शाहरुख खान और फराह खान की दोस्ती साल 1990 के दशक की शुरुआत में हुई जब शाहरुख अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे और फराह बतौर कोरियोग्राफर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना रही थीं। इनकी दोस्ती धीरे-धीरे इतनी मजबूत हो गई कि फराह ने शाहरुख को लेकर अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू 'मैं हूं ना' (2004) बनाई, जो बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद दोनों ने साथ में 'ओम शांति ओम' (2007) और 'हैप्पी न्यू ईयर' (2014) जैसी फिल्में कीं। दोनों की दोस्ती वर्षों से ऐसे ही मजबूत बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: Asha Parekh: वहीदा रहमान और हेलेन संग आशा पारेख ने किया डिनर, दिग्गज अभिनेत्रियों की दोस्ती देख गदगद हुए फैंस
Friendship Day Famous Bollywood Actor Director Duos Shah Rukh Farah Ranbir Ayan Mukerji Ajay Devgn Rohit
रणबीर कपूर-अयान मुखर्जी (धूम 4) - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी
रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी की दोस्ती कॉलेज के दिनों से ही शुरू हो चुकी थी। अयान ने रणबीर के साथ पहली फिल्म 'वेक अप सिड' (2009) बनाई, जिसने दोनों को युवाओं में लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद दोनों ने 'ये जवानी है दीवानी' (2013) में फिर कमाल दिखाया और 2022 में 'ब्रह्मास्त्र' लेकर आए, जो एक बड़ी प्रोजेक्ट थी। 

ये खबर भी पढ़ें: Kiara Advani Birthday: करीना-अनन्या ने बर्थडे गर्ल कियारा को किया विश, बोलीं- प्यारी मां को जन्मदिन मुबारक हो
विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day Famous Bollywood Actor Director Duos Shah Rukh Farah Ranbir Ayan Mukerji Ajay Devgn Rohit
अजय देवगन और रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
अजय देवगन और रोहित शेट्टी
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक्शन और कॉमेडी का परफेक्ट मेल है। इनकी दोस्ती की शुरुआत 2003 में आई फिल्म 'जमीन' से हुई थी, जिसे रोहित ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद 'गोलमाल' सीरीज, 'सिंघम' फ्रैंचाइजी और हालिया 'सिंघम अगेन' जैसी हिट फिल्में इस जोड़ी ने दी हैं। दोनों एक-दूसरे को न सिर्फ प्रोफेशनल रूप से समझते हैं बल्कि निजी जिंदगी में भी एक-दूसरे की सलाह पर भरोसा करते हैं।
विज्ञापन
Friendship Day Famous Bollywood Actor Director Duos Shah Rukh Farah Ranbir Ayan Mukerji Ajay Devgn Rohit
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम: @imsrk, @karanjohar
शाहरुख खान और करण जौहर 
90 के दशक में हुई शाहरुख और करण जौहर की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे चर्चित दोस्तियों में से एक है। करण ने शाहरुख को अपनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' (1998) में लिया, जो ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद 'कभी खुशी कभी ग़म' (2001), 'कभी अलविदा ना कहना' (2006) और 'माय नेम इज खान' (2010) जैसी सुपरहिट फिल्मों में ये जोड़ी साथ नजर आई। करण कई बार यह कह चुके हैं कि शाहरुख उनके जीवन के सबसे करीबी लोगों में से एक हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed