{"_id":"6a38f9fa8786d865fe0cb29b","slug":"from-raja-shivaji-to-house-of-the-dragon-know-list-of-ott-release-this-week-2026-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OTT Releases This Week: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ तक, इस हफ्ते OTT पर मिलेगा दमदार एंटरटेनमेंट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
OTT Releases This Week: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ तक, इस हफ्ते OTT पर मिलेगा दमदार एंटरटेनमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:25 PM IST
सार
OTT Releases This Week: जून 2026 का आखिरी हफ्ता OTT दर्शकों के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते कई बड़ी और मच अवेटेड फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आप थिएटर में कोई फिल्म रिलीज के समय नहीं देख पाए थे। वहीं किसी नई सीरीज का आप इंतजार कर रहे हैं तो यह हफ्ता आपके लिए खास होने वाला है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और सोनीलिव पर इस हफ्ते थ्रिलर, ड्रामा, एक्शन और फैमिली स्टोरीज का पूरा पैकेज मिलने वाला है। जानिए, इस हफ्ते कौन सी सीरीज और फिल्में ओटीटी पर आ रही हैं।
2 of 7
‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ सीजन 3
- फोटो : सोशल मीडिया
‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’
सीरीज ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ का सीजन 3, 22 जून को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इसमें इस बार पहले से ज्यादा खतरनाक ड्रैगन, युद्ध और सियासी टकराव देखने को मिलेगा। जो दर्शक फिक्शन सीरीज और एक्शन के दीवाने हैं, उनके लिए यह सीरीज कमाल की साबित होने वाली है। इस सीरीज दुनिया भर में खूब पसंद किया जाता है।
3 of 7
अवतार: फायर एंड ऐश
- फोटो : सोशल मीडिया
‘अवतार: फायर एंड ऐश’
24 जून को जियो हॉटस्टार पर ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ रिलीज होगी। इस फिल्म ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी, दर्शकों की तारीफ भी बटोरी थी। इस फिल्म में जैक सली और उसके परिवार की इमोशनल और एक्शन से भरपूर कहानी दिखाई गई है। फिल्म के वीएफएक्स भी जबरदस्त हैं, जो दर्शकों को फिल्म देखने के लिए मजबूर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
‘राजा शिवाजी’
26 जून को नेटफ्लिक्स पर ‘राजा शिवाजी’ भी स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में छत्रपति महाराज की जिंदगी के संघर्ष और वीरता को दिखाया जाएगा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और अब ये ओटीटी पर भी दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है।
‘परफेक्ट फैमिली’
26 जून को ही सोनीलिव पर ‘परफेक्ट फैमिली’ सीरीज स्ट्रीम होगी, जो एक ऐसे परिवार की कहानी है जो बाहर से परफेक्ट दिखता है, लेकिन अंदर कई समस्याओं से जूझ रहा है। इसमें मनोज पाहवा, नेहा धुपिया, सीमा पाहवा जैसे चर्चित कलाकार भी हैं। इसकी कहानी में थैरेपी के जरिए अपने रिश्तों को फिर से समझने और बेहतर बनाने की बात की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।