Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
From Sunny Deol Jaat To Animal These Are Some Biggest Action Scenes From Hindi Movies Fans Get Surprised
{"_id":"67f7a24d197b29f5f20bd3de","slug":"from-sunny-deol-jaat-to-animal-these-are-some-biggest-action-scenes-from-hindi-movies-fans-get-surprised-2025-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: कभी पंखा तो कभी हैंडपंप उखाड़ा, इन फिल्मों के सीन देखकर भी चौंक गए दर्शक; फैंस ने बजाई तालियां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sunny Deol: कभी पंखा तो कभी हैंडपंप उखाड़ा, इन फिल्मों के सीन देखकर भी चौंक गए दर्शक; फैंस ने बजाई तालियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Thu, 10 Apr 2025 04:31 PM IST
सार
Biggest Action Scenes: दर्शकों में एक्शन फिल्मों को लेकर अलग ही क्रेज रहता है। हिंदी सिनेमा में भी कई ऐसी फिल्में हुई हैं, जिनमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। जानते हैं कुछ ऐसे एक्शन सीन के बारे में जिन्हें देख दर्शकों ने दांतों तले दबा लीं उंगलियां।
विज्ञापन
1 of 9
जाट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज ही रिलीज हुई सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘जाट’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। गदर और गदर 2 के बाद एक बार फिर सनी देओल का ये एक्शन अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सामने आ रहे रिव्यूज में दर्शक फिल्म के एक-एक सीन पर सीटियां बजा रहे हैं। हालांकि, जाट से पहले भी कई ऐसी फिल्में आई हैं, जिनके एक्शन सीन देखकर दर्शक सीटियां बजाने पर मजबूर हो गए। जानते हैं कुछ ऐसे ही फिल्मों के उन एक्शन सीन के बारे में, जिन्हें देखकर दर्शक भी चौंक गए और बजाने लगे सीटियां।
2 of 9
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब गदर में सनी देओल ने उखाड़ा हैंडपंप
सनी देओल बॉलीवुड के वो एक्शन स्टार हैं, जिनके एक-एक डायलॉग लोगों को कई सालों बाद भी मुंहजुबानी याद हैं। लेकिन साल 2001 में जब तारा सिंह बनकर सनी देओल ने पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ा था, तो थिएटर सीटियों से गूंज उठे थे। फिल्म की रिलीज के 24 साल बाद भी ये सीन दर्शकों का आज भी पसंदीदा एक्शन सीन में से एक है।
3 of 9
पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का एक और धांसू लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2: हाथ-पैर बंधे होने के बाद भी लड़ा पुष्पा
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। लेकिन जिस सीन को देखकर दर्शकों ने अपने दांतों तले उंगलियां दबा ली थीं। वो सीन था जिसमें अल्लू अर्जुन के हाथ-पैर बंधे होते हैं। इसके बावजूद वो अपने मुंह का इस्तेमाल करके, कई दुश्मनों को मार गिराता है और उनसे बचकर निकल जाता है। इस सीन ने न सिर्फ इंडिया में बल्कि विदेश में भी लोगों को काफी प्रभावित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल में रणबीर ने चलाई 500 किलो की मशीन गन
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ अपनी रिलीज के बाद लगातार चर्चाओं में रही। लेकिन फिल्म के जिस सीन ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान अपनी ओर खींचा था, वो है एनिमल का वो फाइट सीन जिसमें रणबीर कपूर एक भारी सी मशीन गन लेकर अंधाधुंध गोलियां बरसाते नजर आते हैं। बताया गया कि ये बंदूक 500 किलो की थी और इसे असली स्टील से तैयार किया गया था। फिल्म का ये सीन लोगों के जेहन में अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन
5 of 9
केजीएफ 2
- फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ में यश के एक्शन ने उड़ाए होश
यश की केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 एक्शन सीन से भरपूर थीं। फिल्म में अंधाधुंध गोलियां चल रही थीं। लेकिन फिल्म के जिस सीन ने दर्शकों को हिलाकर रख दिया वो था केजीएफ 2 का क्लाइमेक्स फाइट सीन जो यश और संजय दत्त के बीच फिल्माया गया। इस सीन में शर्टलेस होकर दोनों की फाइट लोगों को आज भी याद है। इसके अलावा फिल्म का वो सीन जिसमें यश एक बड़ी सी मशीन गन लेकर अंधाधुंध गोलियां बरसाते हैं। इस सीन को देखकर दर्शक सीटियां बजाने लगे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।