साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' दर्शकों के बीच अपना जादू चलाने में लगातार नाकामयाब साबित हो रही है। गुजरते दिनों के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। 10 जनवरी को रिलीज हुई 'गेम चेंजर' का आज सिनेमाघरों में तीसरा दिन था। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज रविवार को कितना कलेक्शन किया।
Game Changer: राम चरण के लिए 'गेम चेंजर' साबित नहीं हुई रविवार की छुट्टी, तीसरे दिन भी कमाई अटका कमाई का मामला
Game Changer: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' का बॉक्स ऑफिस पर आज तीसरा दिन था। चलिए जानते हैं कि रविवार को फिल्म ने कितनी कमाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का कलेक्शन
'गेम चेंजर' का बॉक्स ऑफिस पर यह पहला वीकएंड था, लेकिन फिल्म रविवार की छुट्टी का फायदा उठाने में चूक गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, तीसरे दिन 'गेम चेंजर' ने बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ रुपये की कमाई की, जो बीते दिन यानी शनिवार के कलेक्शन के मुकाबले में कम है। दूसरे दिन फिल्म ने 21.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
फिल्म की कुल कमाई
'गेम चेंजर' ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था, लेकिन दूसरे दिन यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। वहीं, आज की कमाई के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 89.6 करोड़ रुपये हो चुका है। हालांकि, धीमी रफ्तार में यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए अपने कदम बढ़ा रही है।
राम चरण की पिछली फिल्मों की कमाई
'गेम चेंजर' ने पहले रविवार उम्मीद के मुकाबले काफी कम कमाई की। चलिए जानते हैं कि राम चरण की पिछली फिल्मों की कमाई के मामले में पहले रविवार को फिल्म कहां जाकर टिकी है।
फिल्में
पहले रविवार की कमाई (करोड़ रुपये में)
गेम चेंजर
17
आरआरआर
102.3
विनय विद्या राम
4.50
रंगस्थलम
56
ध्रुव
5.68
येवडु
4.5
फिल्म के कलाकार और कहानी
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।