फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' के तीसरे गाने पर थमन ने साझा की दिलचस्प जानकारी, इस दिन जारी होगा प्रोमो

Thu, 21 Nov 2024 10:38 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 21 Nov 2024 10:38 AM IST
सार

राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' के तीसरे गाने को लेकर हाल ही में संगीतकार थमन ने जानकारी साझा की थी। वहीं, अब एक बार फिर उन्होंने ट्वीट कर नई जानकारियां साझा कीं। 

विज्ञापन
Game Changer music composer thaman gave update on ram charan film 3 song release on 27 november promo 25 nov
गेम चेंजर - फोटो : एक्स: @GameChangerOffl

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दर्शकों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में जारी हुए फिल्म के टीजर ने रिकॉर्डतोड़ व्यूज हासिल किए थे। हाल ही में संगीतकार थमन ने फिल्म के तीसरे गाने पर अपडेट साझा किया था। वहीं, अब उन्होंने नई जानकारी साझा की है।

Game Changer music composer thaman gave update on ram charan film 3 song release on 27 november promo 25 nov
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

इस दिन जारी होगा गाना
म्यूजिक डायरेक्टर थमन ने अब एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें छिपी हुई जानकारियां दी गई हैं और प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया गया। थमन ने ट्वीट कर बताया कि 'गेम चेंजर' के तीसरे गाने के बारे में घोषणा 22 नवंबर को होने की उम्मीद है और पूरा गाना 27 नवंबर को रिलीज होगा। साथ ही, मेकर्स संभवतः 25 नवंबर को गाने का प्रोमो रिलीज करेंगे।

Game Changer music composer thaman gave update on ram charan film 3 song release on 27 november promo 25 nov
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

गाने में रोमांस करेंगे राम चरण-कियारा
इस मेलोडी गाने को न्यूजीलैंड में पहले कभी न देखी गई जगहों पर बहुत ज्यादा बजट में शूट किया गया है। रामजोगय्या शास्त्री ने इसके बोल लिखे हैं, जबकि श्रेया घोषाल ने इसे अपनी आवाज दी है। यह एक प्रेम गीत होगा, जिसमें राम चरण और कियारा आडवाणी रोमांस करते नजर आएंगे। अब फैंस को बेसब्री से फिल्म के तीसरे गाने की रिलीज का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Game Changer music composer thaman gave update on ram charan film 3 song release on 27 november promo 25 nov
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम: @alwaysramcharan

कुछ सीन्स की दोबारा शूटिंग
फिल्म का निर्माण दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक शंकर ने हाल ही में फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू किया है, अब वे कुछ सीन से खुश नहीं हैं। दावा किया गया है कि फिल्म निर्माता अब फिल्म के कुछ हिस्सों को फिर से शूट करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे एक संक्षिप्त शेड्यूल में पूरा किया जाएगा। इसी कारण पहले इस फिल्म की रिलीज डेट को टाला गया था। पहले यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार थी।

विज्ञापन
Game Changer music composer thaman gave update on ram charan film 3 song release on 27 november promo 25 nov
गेम चेंजर - फोटो : एक्स @GameChangerOffl

फिल्म के कलाकार
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed