फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2024 Songs: गणेश उत्सव को इन गानों से बनाएं खास, सुनते ही थिरक पड़ेंगे पांव

Sat, 07 Sep 2024 05:42 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 07 Sep 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Songs List of Lord Ganesha songs Deva Shree Ganesha Morya Re Bappa Morya Re
गणेश उत्सव पर सुनें ये गीत - फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी पूरे भारत में  हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को बड़े ही धूमधाम से लोग मनाते हैं। यह त्यौहार भगवान गणेश को समर्पित हैं, जिन्हें विघ्नहर्ता माना जाता है। गणेश जी सुख-समृद्धि के देवता हैं। उत्सव का अवसर हो और नाच-गाना ना हो यह संभव ही नहीं है। संगीत और नृत्य भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। इनके बिना सारे त्यौहार अधूरे हैं। लोकगीतों से लेकर बॉलीवुड के गानों तक ने हर त्यौहार को खास बनाया है। गणेश उत्सव में भी कई फिल्मों के गीत इसका अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। आज हम ऐसे ही कुछ गीतों के बारे में जानेंगे जो इस उत्सव को और भी आनंदित बना सकते हैं, जिन्हें सुनते ही बप्पा की भक्ति में आपके पांव खुद-ब-खुद थिरकने लगेंगे। आइए देखते हैं लिस्ट… 


 
Ganesh Chaturthi 2024 Songs List of Lord Ganesha songs Deva Shree Ganesha Morya Re Bappa Morya Re
देवा श्री गणेश - फोटो : सोशल मीडिया
देवा श्री गणेश
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘अग्निपथ’ का गाना ‘देवा श्री गणेश’ बहुत ही उर्जावान गीत है। गणेश जी की भक्ति को समर्पित इस गीत को अजय-अतुल द्वारा प्रस्तुत किया गया है और अजय गोगावले और अतुल गोगावले द्वारा गाया गया है। गणेश चतुर्थी पर सुना जाने वाला यह एक शानदार गाना है।


 
Ganesh Chaturthi 2024 Songs List of Lord Ganesha songs Deva Shree Ganesha Morya Re Bappa Morya Re
मोरेया रे - फोटो : सोशल मीडिया
मोरेया रे
शाहरुख खान की फिल्म ‘डॉन’ का गीत पारंपरिक भक्ति को आधुनिक और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ जोड़ता है। इस गीत को शंकर-एहसान-लॉय द्वारा निर्मित और शंकर महादेवन द्वारा गाया गया है। उत्सव के माहौल में यह गाना बिल्कुल फिट बैठता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Songs List of Lord Ganesha songs Deva Shree Ganesha Morya Re Bappa Morya Re
बप्पा - फोटो : सोशल मीडिया
बप्पा
रितेश देशमुख की म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘बैंजो’ का यह गीत आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित इस गाने को विशाल ददलानी ने गाया है। 

 
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Songs List of Lord Ganesha songs Deva Shree Ganesha Morya Re Bappa Morya Re
साड्डा दिल वी तू - फोटो : सोशल मीडिया
साड्डा दिल वी तू
साल 2013 में आई फिल्म ‘एबीसीडी 2’ का यह गीत आपके पैरों के थिरकने पर मजबूर कर देगा। गणेश उत्सव के लिए यह एक शानदार गीत है। इस गाने को हार्ड कौर द्वारा गाया और सचिन जिगर द्वारा संगीतबद्ध किया गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed