{"_id":"6858f5338ff3205bd00558b8","slug":"genelia-deshmukh-tells-why-she-was-far-from-films-now-in-aamir-khan-sitaare-zameen-par-2025-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Genelia Deshmukh: इस वजह से एक दशक तक फिल्मों से दूर रहीं जेनेलिया देशमुख, इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Genelia Deshmukh: इस वजह से एक दशक तक फिल्मों से दूर रहीं जेनेलिया देशमुख, इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:03 PM IST
सार
Genelia Deshmukh Sitaare Zameen Par: जेनेलिया देशमुख लंबे वक्त से फिल्मों से दूर रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने क्यों फिल्मों से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन
1 of 5
जेनेलिया देशमुख
- फोटो : इंस्टाग्राम @geneliad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जेनेलिया देशमुख बॉलीवुड की सबसे चंचल अभिनेत्रियों में शामिल होती हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल में भी अभिनय किया है। हालांकि एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने फिल्मों से अचानक ब्रेक ले लिया। वह लगभग एक दशक तक फिल्मों से गायब रहीं। उनके फैंस हैरान थे कि अचानक वह लाइमलाइट से दूर क्यों हो गई थीं। जेनेलिया ने इसकी वजह बताई है।
2 of 5
जेनेलिया देशमुख
- फोटो : इंस्टाग्राम @geneliad
एक दशक तक फिल्मों से दूर रहीं जेनेलिया
जेनेलिया देशमुख फिल्मों से क्यों दूर हो गईं उन्होंने इसके बारे में साल 2022 में बात की थी। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान जेनेलिया ने बताया 'पिछले 10 वर्षों तक मैं गृहणी थी। मैंने कुछ नहीं किया। मैं वहां सिर्फ रिश्ते के लिए थी। ईमानदारी से कहूं तो वही मेरी जिंदगी थी।' उन्होंने बताया 'गृहणी बनने का काम सबसे कठिन काम है।'
जेनेलिया ने परिवार को दी अहमियत
आपको बता दें कि साल 2012 में रितेश देशमुख से शादी करने के बाद जेनेलिया ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया। उन्होंने घर की और मां की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने अपने बच्चों रियान और राहिल के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि उन्होंने फिल्मों से संन्यास नहीं लिया था। उन्होंने बस परिवार को ज्यादा अहमियत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेनेलिया डिसूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
जेनेलिया में है रियल आकर्षण
जहां कई अभिनेत्रियां ग्लैमरस भूमिकाओं के पीछे भागती हैं, वहीं जेनेलिया अपने आकर्षण के साथ अलग दिखती हैं। जेनेलिया ने बताया कि उन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा विज्ञापन करने के लिए अवॉर्ड जीता है। लोग हैरान थे कि एक साधारण दिखने वाली एक्ट्रेस को लोग कैसे इतना ज्यादा पसंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सितारे जमीन पर
- फोटो : एक्स
सितारे जमीन पर में किया बेहतरीन काम
जेनेलिया देशमुख साल 2022 में अपने पति के साथ 'वेद' फिल्म में नजर आईं। अब जेनेलिया आमिर खान के साथ फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आई हैं। इसमें उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को हैरान कर दिया है। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिखाया गया है कि एक कोच 10 दिव्यांग बच्चों को बास्केटबॉल सिखाता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।