Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
girlfriend Ines wants to end the dispute between Brad Pitt and Angelina Jolie also worried about the children
{"_id":"66b996906dee7f46d70df9cf","slug":"girlfriend-ines-wants-to-end-the-dispute-between-brad-pitt-and-angelina-jolie-also-worried-about-the-children-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brad Pitt: ब्रैड पिट और एंजेलिना के बीच विवाद का खात्मा चाहती हैं इनेस, बच्चों को लेकर भी चिंतित है प्रेमिका","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Brad Pitt: ब्रैड पिट और एंजेलिना के बीच विवाद का खात्मा चाहती हैं इनेस, बच्चों को लेकर भी चिंतित है प्रेमिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:29 AM IST
सार
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली अपने बच्चे पैक्स के सड़क हादसे में चोटिल होने के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। साल 2019 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। अब ब्रैड पिट का नाम इनेस डी रामोन से जुड़ चुका है। कहा जा रहा है कि इनेस, ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के बीच चल रही खींचतान से काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली
- फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial/@angelinajoliesu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली अपने बच्चे पैक्स के सड़क हादसे में चोटिल होने के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। साल 2019 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। अब ब्रैड पिट का नाम इनेस डी रामोन से जुड़ चुका है। कहा जा रहा है कि इनेस, ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के बीच चल रही खींचतान से काफी परेशान हैं।
2 of 5
ब्रैड पिट
- फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial
पैक्स के घायल होने के बाद ब्रैड पिट उनसे मिलने में कामयाब नहीं पाए। उन्होंने अपने बेटे से मुलाकात करने की कई कोशिश की, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया, जिससे एक बार फिर से पूर्व पति-पत्नी के बीच बच्चों को लेकर तनाव का माहौल होने की खबरें सामने आई। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इनेस ने ब्रैड पिट और एंजेलिना के छह बच्चों की भलाई को लेकर चिंता जताई हैं और एंजेलिना की ओर शांति का हाथ भी बढ़ाया है।
3 of 5
एंजेलिना जोली
- फोटो : इंस्टाग्राम @angelinajolie
रिपोर्ट के मुताबिक, इनेस अपने प्रेमी और उनकी पूर्व पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों का खात्मा चाहती हैं। इसके लिए वो एंजेलिना जोली की बात भी सुनने को राजी हैं। साथ ही साथ पिट को भी यह समझाने की कोशिश में लगी हुई है कि एंजेलिना जोली जो कुछ भी चाहती हैं, उसे दे दिया जाए, जिससे दोनों का झगड़ा निपट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ब्रैड पिट
- फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की कुल छह संतान हैं, जिनके नाम- मैडॉक्स, नॉक्स, पैक्स, विविएन, जहरा, और शिलोह हैं। उनके बच्चे धीरे-धीरे अपने नाम से 'पिट' सरनेम नाम हटा रहे हैं। जहरा और शिलोह ऐसा कर चुके हैं और विविएन ने हाल ही में, अपने नाम से पिट हटाने का फैसला लिया था। ब्रैड पिट की बात करें तो वो जल्द ही ‘वुल्फ्स’ फिल्म में और एंजेलिना जोली ‘मारिया’ में नजर आएंगी।
इनेस डी रामोन लॉस एंजिल्स स्थित एक आभूषण ब्रांड 'अनीता को' की वाइस प्रेसीडेंट हैं। फैशन की दुनिया के अलावा वो स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी रुचि रखती हैं। इनेस इंटीग्रेटिव न्यूट्रिशन में एक सर्टिफाइड स्वास्थ्य कोच भी हैं। उन्होंने साल 2019 में पॉल वेस्ले से शादी की थी और 2022 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। पिछले दिनों ऐसी खबरें सामने आई थी कि ब्रैड पिट, इनेस से शादी करने के लिए तैयार हैं और वो फिर से एक परिवार शुरू करना चाहते हैं। दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।