साउथ सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से छाया हुआ है। फिल्म के बारे में दर्शकों को आए दिन नई जानकारियां मिल रही हैं, जो उनका उत्साह बढ़ा रही है। हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना जारी किया गया था, जिसके जरिए दिवंगत गायिका भवतारिणी को श्रद्धांजलि भी दी गई थी। वहीं, अब फिल्म के निर्देशक वेंकट प्रभु ने विजय के साथ अपनी आगामी फिल्म के बारे में एक नया अपडेट साझा किया।
GOAT: 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' पर वेंकट प्रभु ने दिया बड़ा अपडेट, विजय की फिल्म के लिए जादूगर बने युवान शंकर राजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेंकट प्रभु ने संगीतकार युवान शंकर राजा की एक तस्वीर साझा की, जिसमें बताया गया कि वे फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं और अपने संगीत का जादू चला रहे हैं। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जादूगर ने अपना काम शुरू कर दिया है। 'द गोट'।' उन्होंने युवान को टैग किया और बैकग्राउंड में 'व्हिसल पोडु' गाना जोड़ा।
'द गोट' के निर्माताओं ने अब तक फिल्म से दो गाने रिलीज किए हैं, जिसमें पहला गाना पार्टी सॉन्ग थीम पर 'व्हिसल पोडु' था और दूसरा गाना 'चिन्ना चिन्ना कंगल' था, जिसके जरिए भवतारिणी को श्रद्धांजलि दी गई थी। गाने की रिलीज के साथ ही फिल्म का प्रचार शुरू हो गया था। वहीं अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अटकलें यह भी हैं कि निर्माता बहुत जल्द 'द गोट' का तीसरा गाना रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, जिसे युवान शंकर राजा ने कंपोज किया है। दावा किया जा रहा है कि 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का तीसरा सिंगल 1 अगस्त, 2024 को रिलीज होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बहुप्रतीक्षित 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का ट्रेलर अगस्त में भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर अपनी भव्य रिलीज के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि 'द गोट' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर 15 अगस्त, 2024 की सुबह को दिखाया जाएगा। हालांकि, निर्माता आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया गया है। चर्चा है कि ट्रेलर रिलीज की तारीख और अन्य विवरणों की घोषणा निर्देशक वेंकट प्रभु और उनकी टीम द्वारा ट्रेलर संपादन को पूरा करने के बाद ही किया जाएगा।
'द गोट' विजय की 68वीं फिल्म है। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन-आधारित विज्ञान-फाई फिल्म होगी। युवान शंकर राजा ने गाने और मूल स्कोर की रचना की है। सिद्धार्थ नूनी फोटोग्राफी के निर्देशक हैं। वेंकट राजन ने संपादन का काम संभाला है। वहीं कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में विजय के अलावा माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज भी हैं। यह फिल्म पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।