Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Gulshan Grover is celebrating his birthday know about his career movies education and marriage life
{"_id":"66ed28ed2c470f186d0c8b68","slug":"gulshan-grover-is-celebrating-his-birthday-know-about-his-career-movies-education-and-marriage-life-2024-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gulshan Grover Birthday: केसरिया विलायती बनकर छा गए थे गुलशन ग्रोवर, खलनायक के रोल करके जीता लोगों का दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Gulshan Grover Birthday: केसरिया विलायती बनकर छा गए थे गुलशन ग्रोवर, खलनायक के रोल करके जीता लोगों का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:18 AM IST
सार
बॉलीवुड के 'बैड मैन' कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता गुलशन ग्रोवर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। गुलशन 69 साल के हो गए हैं। उन्होंने अदाकारी के अपने खास अंदाज से भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। उनका जन्म रामराखी ग्रोवर और बिशंबरनाथ ग्रोवर के यहां 21 सितंबर, 1955 को हुआ था। आइए बैड मैन के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी की कुछ अच्छी बातें।
विज्ञापन
1 of 5
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के 'बैड मैन' कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता गुलशन ग्रोवर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। गुलशन 69 साल के हो गए हैं। उन्होंने अदाकारी के अपने खास अंदाज से भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। उनका जन्म रामराखी ग्रोवर और बिशंबरनाथ ग्रोवर के यहां 21 सितंबर, 1955 को हुआ था। आइए बैड मैन के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी की कुछ अच्छी बातें।
2 of 5
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : इंस्टाग्राम @gulshangrover
गुलशन ग्रोवर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी। उनके फिल्मी सफर की शुरुआत 1980 में आई फिल्म 'हम पांच' से हुई थी। इसमें उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, राज बब्बर और नसीरुद्दीन शाह के साथ काम किया था। धीरे-धीरे काम मिलता गया। 1989 में आई फिल्म 'राम लखन' में जब उन्होंने केसरिया विलायती का रोल किया तो वो खलनायक के रूप में छा गए। यहां से उनकी बैड मैन वाली छवि बनना शुरू हो गई थी।
3 of 5
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : इंस्टाग्राम @gulshangrover
गुलशन ग्रोवर ने एक से बढ़कर खलनायक के रोल अदा किए और लोगों ने उन्हें ऐसी भूमिकाओं में काफी पसंद किया और धीरे-धीरे उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली। उनके द्वारा शोला और शबनम में काली बाबा, मिस्टर में छप्पन टिकली, गैंगस्टर में खान भाई और हेरा फेरी में निभाए गए कबीरा के रोल को काफी सराहा गया था।
गुलशन ग्रोवर अपने फिल्मी करियर में कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने सौदागर, विजयपथ, मोहरा, दिलवाले, आई एम कलाम, यारियां, दस, फैमिली, जिस्म, लज्जा, इंटरनेशनल खिलाड़ी, डुप्लीकेट, यस बॉस, राजा की आएगी बारात, कानिया, राजा बाबू, यार गद्दार, एक और एक ग्यारह, बुलेट राजा, हेट स्टोरी 4, बहन होगी तेरी और सलाम मुंबई समेत कई फिल्मों में काम किया है।
कमल हासन और गुलशन ग्रोवर
- फोटो : इंस्टाग्राम @gulshangrover
गुलशन को पिछली बार कमल हासन के साथ इंडियन 2 फिल्म में देखा गया था। वो हॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने द सेकंड जंगल बुक, ब्लाइंड एम्बिशन, माई बॉलीवुड ब्राइड और प्रिजनर्स ऑफ द सन समेत कई हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। आई एम कलाम में अपने काम के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का स्टारडस्ट पुरस्कार मिला था। उनके निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने 1998 में फिलोमिना से शादी की थी और 2001 में तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने कशिश ग्रोवर से शादी रचाई और 2002 में उनसे भी तलाक हो गया था। वो एक बेटे संजय ग्रोवर के पिता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।