सब्सक्राइब करें

Guru Dutt: महल,तख्त और ताज होने के बावजूद क्यों ताउम्र बेचैन रहे गुरुदत्त, इस शख्स ने बदल दी जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 09 Jul 2023 08:34 AM IST
विज्ञापन
Guru Dutt Birth Anniversary Know Unknown Facts about Actor Writer Producer love life and Career
गुरुदत्त - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सिनेमा में ऐसे कई कलाकारों ने जन्म लिया, जिन्होंने इस इंडस्ट्री का रुख बदल कर रख दिया। इन्हीं में एक नाम  फिल्ममेकर, एक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर गुरुदत्त का भी है। गुरुदत्त 50 और 60 के दशक के टॉप फिल्मकारों की लिस्ट में शुमार थे। गुरुदत्त ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक फिल्में दी हैं, लेकिन कहते हैं न कि अच्छे लोगों का साथ जल्दी छूटता है। यह दुर्भाग्य ही है कि इस दिग्गज कलाकार की महज 39 साल की उम्र में मौत हो गई। 

Guru Dutt Birth Anniversary Know Unknown Facts about Actor Writer Producer love life and Career
गुरुदत्त - फोटो : गुरुदत्त

गुरुदत्त का जन्म नौ जुलाई साल 1963 को हुआ था। दुनिया तो इस दिन को खास मानती हो, लेकिन गुरुदत्त इस दिन को अपनी जिंदगी से हमेशा के लिए मिटा देना चाहते थे क्योंकि इसी दिन उन्होंने अपनी पत्नी की वजह से अपने आलीशान बंगले को गिरवा दिया था। बता दें कि गुरुदत्त का असली नाम वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण था। गुरु दत्त का बचपन बेहद गरीबी और तकलीफों में बीता था। आज गुरु दत्त के जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Guru Dutt Birth Anniversary Know Unknown Facts about Actor Writer Producer love life and Career
गुरुदत्त

गुरुदत्त ने  साल 1946 में प्रभात स्टूडियो की एक फिल्म 'हम एक हैं' से बतौर कोरियोग्राफर अपना फिल्मी करियर शुरू किया। इसके बाद अभिनेता को फिल्म में एक्टिंग करने का मौका भी मिला था। अभिनेता का करियर आगे बढ़ ही रहा था कि साल 1951 में देवानंद की फिल्म 'बाजी' की सक्सेस के बाद गुरु दत्त की मुलाकात गीता दत्त से हुई। इस फिल्म के दौरान दोनों करीब आए और साल 1953 में उन्होंने शादी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Dutt Birth Anniversary Know Unknown Facts about Actor Writer Producer love life and Career
गुरुदत्त वहीदा - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुदत्त अपनी शादी शुदा जिंदगी से काफी खुश थे और करियर में आगे बढ़ रहे हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात वहीदा रहमान से हुई। ऐसा कहा जाता है कि वहीदा रहमान और गुरुदत्त एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन गुरु दत्त पहले से ही शादीशुदा थे। वहीदा रहमान को लेकर गुरुदत्त और गीता दत्त में आए दिन झगड़े होते रहते थे। साल 1957 में दोनों की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई और दोनों अलग-अलग रहने लगे।

विज्ञापन
Guru Dutt Birth Anniversary Know Unknown Facts about Actor Writer Producer love life and Career
गुरुदत्त - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले गुरुदत्त उस वक्त दिवालिया हो गए, जब उनकी फिल्म 'कागज के फूल' फ्लॉप हो गई। एक तरफ निजी जिंदगी की परेशानियां। वहीं, दूसरी ओर प्रोफेशनल लाइफ में नुकसान की वजह से गुरुदत्त बिल्कुल टूट चुके थे। उन्होंने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 39 साल की उम्र में गुरु दत्त अपने बेडरूम में मृत पाए गए। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed