फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gyaarah Gyaarah: डेविड ससून लाइब्रेरी के क्लॉक टॉवर पर अनोखा प्रयोग, थ्रीडी प्रोजेक्शन देख चौंक गए मुंबईवासी

Tue, 13 Aug 2024 12:18 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 13 Aug 2024 12:18 PM IST
सार

वेब सीरीज ‘ग्यारह ग्यारह’ की कहानी में दो अलग अलग कालखंडों की कड़ी बने अभिनेता धैर्य करवा कहते हैं, "तीन पुलिस ऑफिसर, दो टाइम जोन और दिलो-दिमाग में रोमांच जागने वाला अनुभव है वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह'।

विज्ञापन
Gyaarah Gyaarah 3D Projection of Kritika Kamra Raghav Juyal Series at Mumbai David Sassoon Library Clock tower
ग्यारह ग्यारह की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी पर बीते हफ्ते रिलीज वेब सीरीज ‘ग्यारह ग्यारह’ तो दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और एक कोरियाई क्राइम ड्रामा को लोगों ने बीते सप्ताहांत खूब बिंज वॉच भी किया। सीरीज की लीक से इतर कहानी क देखते हुए इसे बनाने वालों ने इसका मुंबई में लीक से इतर प्रचार भी किया और मुंबई के इतिहास को अपने में समेटे डेविड ससून लाइब्रेरी का क्लॉक टॉवर जब इसका हिस्सा बना तो लोग खूब खुश हुए। मिस्ट्री थ्रिलर ‘ग्यारह ग्यारह’ की झलकियों का यहां थ्रीडी प्रोजेक्शन किया गया। 



Gyaarah Gyaarah Review: धर्मा और सिख्या ने सही चली कोरियाई ड्रामा के रीमेक की चाल, राघव जुयाल की दमदार अदाकारी

Gyaarah Gyaarah 3D Projection of Kritika Kamra Raghav Juyal Series at Mumbai David Sassoon Library Clock tower
ग्यारह ग्यारह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबईवासियों के लिए यह नजारा हैरत में डालने वाला था, क्योंकि विभिन्न भाषाओं की कहानी को दशकों तक पहुंचाने वाले ओटीटी जी5 ने इस मिस्ट्री ड्रामा की एक झलक दिखाकर वहां से गुजर रहे लोगों और कार्यक्रम की जानकारी पाकर वहां जुटे लोगों का दिल जीत लिया। वेब सीरीज ‘ग्यारह ग्यारह’ का निर्माण ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट और करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है। निर्देशन उमेश बिष्ट ने किया है और इसमें राघव जुयाल, कृतिका कामरा और धैर्य करवा की दमदार मुख्य भूमिकाएं हैं।

Gyaarah Gyaarah 3D Projection of Kritika Kamra Raghav Juyal Series at Mumbai David Sassoon Library Clock tower
ग्यारह ग्यारह के कलाकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डेविड ससून लाइब्रेरी को अपनी विक्टोरियन गोथिक आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है, जो मुंबई की विरासत का बेहद अहम हिस्सा है। और, अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह यानी 9 अगस्त को रिलीज वेब सीरीज ‘ग्यारह ग्यारह’ का अतीत से नाता जोड़ने के लिए ही इसकी झलकियां इस ऐतिहासिक स्थल पर रिलीज की गईं। इस सीरीज में एक युवा पुलिस अधिकारी युग आर्य (राघव जुयाल) की कहानी है, जो खुद को एक रहस्यमयी वॉकी-टॉकी के जरिये 1990 के दशक के एक अनुभवी जासूस शौर्य अंथवाल (धैर्य करवा) के साथ खुद को जुड़ा पाता है। वामिका रावत (कृतिका कामरा) इस रहस्य की सबसे अहम कड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gyaarah Gyaarah 3D Projection of Kritika Kamra Raghav Juyal Series at Mumbai David Sassoon Library Clock tower
ग्यारह ग्यारह की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बारे में राघव जुयाल कहते हैं, "मैंने अब तक जितने भी शो किए हैं यह उनसे बिल्कुल अलग है, और मैं चाहता हूँ कि दर्शक जल्द-से-जल्द इसका आनंद लें। डेविड ससून लाइब्रेरी में क्लॉक टॉवर कार्यक्रम सच में बेहद शानदार था। हमने अत्याधुनिक तकनीक के जरिये अपनी कहानी को इस ऐतिहासिक इमारत पर जीवंत होते देखा।” वहीं, कृतिका कामरा कहती हैं, "सच कहूं तो अब मुझे भी 11:11 के जादू पर यकीन होने लगा है! डेविड ससून लाइब्रेरी के क्लॉक टॉवर पर थ्रीडी प्रोजेक्शन हम सभी के लिए गौरव का लम्हा था। थ्रीडी प्रोजेक्शन, लाइट्स, साउंड और ड्रामा के ज़रिये 'ग्यारह ग्यारह' के जादू को जीवंत होते देखने का अनुभव बड़ा रोमांचक था। इसकी शुरुआत बड़ी शानदार हुई।"

विज्ञापन
Gyaarah Gyaarah 3D Projection of Kritika Kamra Raghav Juyal Series at Mumbai David Sassoon Library Clock tower
कृतिका कामरा, राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘ग्यारह ग्यारह’ की कहानी में दो अलग अलग कालखंडों की कड़ी बने अभिनेता धैर्य करवा कहते हैं, "तीन पुलिस ऑफिसर, दो टाइम जोन और दिलो-दिमाग में रोमांच जागने वाला अनुभव है वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह'। मुझे यकीन है कि 'ग्यारह ग्यारह' दर्शकों को कई स्तरों पर प्रभावित करेगा क्योंकि यह मिस्ट्री ड्रामा सच में बेहद दिलचस्प है। ये सीरीज अंत तक अंदाजा लगाते रहने पर मजबूर करती है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed