{"_id":"66d4786990d85f1b690aa1d3","slug":"hansika-motwani-reached-tirumala-to-seek-blessing-of-lord-balaji-crowd-of-fans-gathered-to-take-photos-2024-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hansika Motwani: बालाजी के दर्शन को हंसिका मोटवानी पहुंची तिरुमाला, तस्वीर लेने के लिए उमड़ी प्रशंसकों की भीड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hansika Motwani: बालाजी के दर्शन को हंसिका मोटवानी पहुंची तिरुमाला, तस्वीर लेने के लिए उमड़ी प्रशंसकों की भीड़
Sun, 01 Sep 2024 07:52 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 01 Sep 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
हंसिका मोटवानी बालाजी के दर्शन करने पहुंची तिरुमाला
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री हंसिका मोटवानी रविवार को अपने परिवार के साथ भगवान बालाजी के दर्शन करने तिरुमाला पहुंचीं। इस दौरान वह पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं। अभिनेत्री ने एक साधारण और सुंदर सूट पहन रखा था। अभिनेत्री को मंदिर के बाहर देखते ही प्रशंसक उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए उमड़ पड़े।
हंसिका मोटवानी बालाजी के दर्शन करने पहुंची तिरुमाला
- फोटो : एएनआई
बता दें कि हंसिका ने लोकप्रिय टीवी शो 'शका लाका बूम बूम' में एक बाल कलाकार के रूप में टीवी से अभिनय की शुरुआत की। वह ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कोई मिल गया' का भी हिस्सा रहीं। उन्होंने पुरी जगन्नाथ की तेलुगु निर्देशित 'देसमुदुरु' में मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की, जिसमें उनके अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण दक्षिण का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। बाद में वह हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म 'आप का सुरूर' में दिखाई दीं।
पुरस्कार पाकर खिला दिव्या खोसला का चेहरा, प्रशंसकों का जताया आभार
पुरस्कार पाकर खिला दिव्या खोसला का चेहरा, प्रशंसकों का जताया आभार
हंसिका मोटवानी बालाजी के दर्शन करने पहुंची तिरुमाला
- फोटो : एएनआई
हंसिका ने तमिल सिनेमा में 'मपिल्लई' से शुरुआत की, जिसके बाद वह तमिल फिल्म, 'एंगेयुम कधल' का हिस्सा बनीं, जो एक सफल फिल्म थी। अभिनेत्री की फिल्म एम राजेश की रोमांटिक कॉमेडी 'ओरु कल ओरु कन्नडी' ब्लॉकबस्टर साबित हुई और उन्हें उनके अभिनय के लिए खूब प्रशंसा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
हंसिका मोटवानी बालाजी के दर्शन करने पहुंची तिरुमाला
- फोटो : एएनआई
तेलुगु सिनेमा में हंसिका ने 'डेनिकेना रेडी' में अभिनय किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें 60वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकन भी मिला।
विज्ञापन
हंसिका मोटवानी बालाजी के दर्शन करने पहुंची तिरुमाला
- फोटो : एएनआई
साल 2013 में, उन्होंने चार तमिल फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें ‘सेट्टाई’, ‘सुंदर सी की थीया वेलाई सेय्यानम कुमारु’, सूर्या अभिनीत ‘हरि की सिंगम 2’ और वेंकट प्रभु की ‘बिरयानी’ शामिल हैं, जिसमें सूर्या के भाई कार्थी ने अभिनय किया था। हाल ही में उन्हें ‘हॉरर 105 मिनट’ और ‘गार्जियन’ में देखा गया है।
Coolie: निर्माताओं ने जारी किया 'कुली' का नया पोस्टर, 'कलीशा' बनकर 16 साल बाद कॉलीवुड में वापसी करेंगे उपेंद्र
Coolie: निर्माताओं ने जारी किया 'कुली' का नया पोस्टर, 'कलीशा' बनकर 16 साल बाद कॉलीवुड में वापसी करेंगे उपेंद्र