{"_id":"66d46025ee84166bb90d25a7","slug":"shahid-kapoor-upcoming-movies-or-web-series-farzi-2-bull-deva-the-immortal-ashwatthama-2024-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की आगामी फिल्मों और सीरीज में दिखेगा धमाकेदार एक्शन, देवा से लेकर फर्जी 2 तक शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की आगामी फिल्मों और सीरीज में दिखेगा धमाकेदार एक्शन, देवा से लेकर फर्जी 2 तक शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:15 PM IST
सार
इन दिनों शाहिद कपूर अपनी कई फिल्मों और सीरीज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जिनमें शामिल हैं 'देवा' और 'फर्जी 2'। इसके अलावा भी शाहिद की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं जिनमें 'बुल' और 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों शाहिद कपूर अपनी कई फिल्मों और सीरीज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जिनमें शामिल हैं 'देवा' और 'फर्जी 2'। इसके अलावा भी शाहिद की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं जिनमें 'बुल' और 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' शामिल हैं।
2 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
सबसे पहले बात करते हैं शाहिद कपूर की आगामी बहुचर्चित फिल्म 'देवा' की। इस फिल्म में शाहिद एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला लुक जारी किया जा चुका है, जिसमें शाहिद पुलिसवर्दी पहने और हाथ में बंदूक थामे नजर आए। इस फिल्म से शाहिद का यह लुक प्रशंसकों को बेहद पसंद आया था। अब प्रशंसक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'देवा' एक आगामी एक्शन ड्रामा बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी
3 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
'फर्जी 2' वेब सीरीज को लेकर फिल्म में शाहिद कपूर के सह-कलाकार भुवन ने कहा कि 'फर्जी' सीरीज का दूसरा पार्ट जरूर आएगा। 10 फरवरी 2023 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'फर्जी' को प्रशंसकों से भरपूर प्यार दिया था। इसके बाद से ही इस सीरीज का दूसरा पार्ट 'फर्जी 2' बनाने की मांग सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'फर्जी 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से इसका पहला भाग खत्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
अब बात करते हैं शाहिद कपूर की एक और आगामी फिल्म 'बुल' की। इसका निर्देशन आदित्य निम्बालकर करेंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म भी शाहिद की बाकी फिल्मों से अलग और बेहतरीन होगी।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
अब बात करते है शाहिद की एक और धांसू फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' की। हालांकि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में विक्की कौशल नजर आएंगे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में शाहिद कपूर भी एक खास भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन सचिन बी रवि और वाशु भगनानी और जैकी भगनानी द्वारा निर्मित है। यह एक बॉलीवुड साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म होगी।
Shubh Mangal Saavdhan: 'शुभ मंगल सावधान' को पूरे हुए सात साल, आयुष्मान-भूमि ने साझा किया दिलचस्प पोस्ट
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।