फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horror Comedy Films: स्त्री ने बनाया राजकुमार को हॉरर का राजा, अब दांव पर इनकी किस्मत

Sun, 01 Sep 2024 05:22 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 01 Sep 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Prabhas Sanjay Dutt Kartik Aaryan Ayushmann Khurrana will work in horror comedy after RajKummar Rao Stree 2
आगामी हॉरर कॉमेडी में नजर आएंगे ये अभिनेता - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते कुछ समय में, भारतीय सिनेप्रेमियों के बीच हॉरर कॉमेडी की स्वीकार्यता काफी बढ़ी है। दर्शकों को हॉरर और कॉमेडी का ये मिश्रण काफी पसंद आ रहा है। बीते कुछ वर्षों में इस जॉनर को दर्शकों के बीच लोकप्रिय करने में साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' ने भी अहम जिम्मेदारी निभाई है। फिल्म ने दर्शकों को डराने के साथ-साथ हंसाया भी था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म के बाद कई और हॉरर कॉमेडी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्हें दर्शकों ने प्यार भी दिया। हालिया रिलीज 'स्त्री 2' ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। राजुकमार राव अभिनीत ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। आज हम इस लेख में बात करेंगे, राजकुमार राव के बाद उन सितारों की, जिनकी आगामी फिल्म एक हॉरर कॉमेडी होने वाली है। 

Prabhas Sanjay Dutt Kartik Aaryan Ayushmann Khurrana will work in horror comedy after RajKummar Rao Stree 2
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक आर्यन 
इस कड़ी में सबसे पहली फिल्म कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' है। यह एक सफल हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'भूल भुलैया' की तीसरी किस्त है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म इस साल नवंबर 2024 में रिलीज हो सकती है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। वहीं, इस फिल्म टी सीरीज और सिने वन स्टूडियोज द्वारा किया गया है। 

Prabhas Sanjay Dutt Kartik Aaryan Ayushmann Khurrana will work in horror comedy after RajKummar Rao Stree 2
द राजा साब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

प्रभास 
साउथ के सुपरस्टार प्रभास भी जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'राजा साब' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित एक आगामी  तेलुगु -भाषा रोमांटिक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री के तहत टीजी विश्व प्रसाद और विवेक कुचिबोटला द्वारा किया गया है। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ निधि अग्रवाल , रिद्धि कुमार और मालविका मोहनन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Sanjay Dutt Kartik Aaryan Ayushmann Khurrana will work in horror comedy after RajKummar Rao Stree 2
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay

संजय दत्त 
संजय दत्त भी हॉरर कॉमेडी फिल्म में पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वह फिल्म 'द वर्जिन ट्री' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का एलान साल 2022 में हुआ था। फिल्म अभी निर्माण की प्रक्रिया से गुजर रही है। द वर्जिन ट्री एक आगामी हॉरर बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन सिद्धांत सचदेव द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त के अलावा सनी सिंह, मौनी रॉय और पलक तिवारी, लीड रोल में दिखाई देंगें। फिल्म का फर्स्ट लुक 1 नवंबर 2022 को रिलीज हुआ था। 
पहचानिए कौन हैं यह खूबसूरत अदाकारा

विज्ञापन
Prabhas Sanjay Dutt Kartik Aaryan Ayushmann Khurrana will work in horror comedy after RajKummar Rao Stree 2
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk

आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना भी जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'वैंपायर्स ऑफ विजयनगर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन 'मुंजा' फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। ये फिल्म भी स्त्री 2 की तरह मैडॉक के सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा होने वाली है। 


Mammootty: मलयालम सिनेमा में यौन उत्पीड़न के मामलों पर ममूटी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यहां कोई पावरग्रुप नहीं है...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed