{"_id":"61dc1cad1a361152df67097f","slug":"happy-birthday-drishti-dhami-lesser-known-facts-about-madhubala-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Drashti Dhami Birthday: डॉ. मुस्कान से लेकर खानजादा तक, कुछ ऐसा रहा दृष्टि धामी का अभिनय करियर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Drashti Dhami Birthday: डॉ. मुस्कान से लेकर खानजादा तक, कुछ ऐसा रहा दृष्टि धामी का अभिनय करियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Mon, 10 Jan 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
दृष्टि धामी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दृष्टि धामी टीवी जगत का एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें ज्यादा परिचय की जरूरत नहीं है। वह लोगों के बीच अपने निभाए गए किरदारों जैसे डॉ मुस्कान, गीत औऱ मधुबाला के लिए बहुत फेमस हैं। दृष्टि न केवल स्क्रीन पर उनके व्यक्तित्व और उनके निभाए गए किरदारों के कारण, बल्कि उनके ऑफ-स्क्रीन व्यक्तित्व, उनके जमीन से जुड़े स्वभाव, सह-कलाकारों और प्रशंसकों के साथ अच्छे तालमेल के कारण भी वह लोगों के दिलों में राज करने में सफल रही हैं। लाखों दिलों पर राज करने वाली इस अभिनेत्री का आज जन्मदिन है। इस मौके पर जानते हैं इनके करियर से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में-
Trending Videos
दृष्टि धामी
- फोटो : Social Media
जीता ये रियलिटी शो
दृष्टि ने डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा का छठा सीजन जीता, जिससे इंडस्ट्री में उनका नाम और भी प्रमुख हो गया। वह अपनी डांसिंग स्किल्स की वजह से दुनिया भर में लाखों दिल जीतने में सफल रहीं। साल 2014 में उन्हें सबसे सेक्सी एशियन महिला की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रखा गया था और इसी के साथ एक बार फिर वह प्रमुख भारतीय टीवी अभिनेत्री के रूप में शीर्ष पर रहीं।

इस मुहिम की ब्रैंड अमबेस्डर रही द्रष्टि
दृष्टि 2011, 2013 और 2014 की 'सेव अवर प्लैनेट' के सपोर्ट में रखे गए 'हिंदुस्तान टिन वर्क्स लिमिटिड' द्वारा शुरू किथ गए कैनवायरमेंट वीक की ब्रैंड एंबेसडर रहीं थी। 2014 में ही द्रष्टि धामी मैट्रिक्स इंडिया के हेयर कलर ब्रांड 'सोकलर' की ब्रांड एंबेसडर भी बनीं थी।

दृष्टि धामी और नीरज खेमका
- फोटो : instagram
इनसे की है शादी
दृष्टि धामी ने अपने प्रेमी नीरज खेमका के साथ 2015 में शादी कर ली थी। दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सात फेरे लिए। दृष्टि जहां टेलीविजन की जानी- मानी अभिनेत्री हैं, तो वहीं उनके पति नीरज का टीवी इंडस्ट्री से कोई वास्ता नहीं है।

आखिरी बार इसमें देखा गया
वर्कफ्रंट की बात करें तो दृष्टि आखिरी बार 'द एम्पायर' वेब सीरीज में नजर आईं थी, जिसमें उन्होंने खानजादा की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह 'एक था राजा एक थी रानी', 'सिलसिला बदलते रिश्तों' का जैसे टीवी शो में भी दिखाई दे चुकी हैं।
कोरोना की चपेट में दृष्टि
दृष्टि धामी हाल ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। इस बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जानकारी दी थी । इस पोस्ट के बाद करण ग्रोवर, अरिजीत तनेजा, डिनो मोरिया जैसे सेलेब्स ने दृष्टि के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

कमेंट
कमेंट X