{"_id":"691b648058a49b04510d6f53","slug":"haq-box-office-collection-emraan-hashmi-yami-gautam-starrer-film-earnings-fallen-in-lacs-on-monday-2025-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"11वें दिन लाखों में सिमटी ‘हक’ की कमाई, जानिए दूसरे सोमवार को कितना रहा कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
11वें दिन लाखों में सिमटी ‘हक’ की कमाई, जानिए दूसरे सोमवार को कितना रहा कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:49 PM IST
सार
Haq Collection Day 11: इमरान हाशमी की आखिरी रिलीज फिल्म ‘हक’ 11 दिनों बाद अब लाखों में आ गई है। जानिए अपने दूसरे सोमवार को कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन और कितनी हुई कमाई…
विज्ञापन
1 of 5
हक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ अपने दूसरे हफ्ते में बनी हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे हो चुके हैं। हालांकि, 11 दिन बाद अब फिल्म की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। जानिए अपने दूसरे सोमवार को फिल्म ने की कितनी कमाई…
Trending Videos
2 of 5
हक
- फोटो : यूट्यूब
लाखों में आई कमाई
यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ की अब दूसरे सोमवार की भी कमाई सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 11वें दिन अपने दूसरे सोमवार को सिर्फ 24 लाख रुपए की ही कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 11 दिनों में सिर्फ 17.19 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हक
- फोटो : यूट्यूब
वर्ल्ड ऑफ माउथ के बाद भी कमाई में नहीं आया खास उछाल
‘हक’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 1.75 करोड़ रुपए के साथ की थी। हालांकि, इसके बाद प्रशंसकों से मिली तारीफ के दम पर फिल्म की कमाई में कुछ उछाल देखने को मिली। लेकिन फिर भी फिल्म को जितनी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं हो पा रहा है। यही कारण है कि 11 दिनों बाद भी फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ रुपए तक भी नहीं पहुंच पाया है।
4 of 5
'हक' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
‘दे दे प्यार दे 2’ के बाद और घटी कमाई
अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ के रिलीज होने के बाद ‘हक’ की कमाई में और भी गिरावट देखने को मिली है। ‘दे दे प्यार दे 2’ जहां चार दिनों में ही 37.59 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं ‘हक’ 11 दिनों बाद भी सिर्फ 17.19 करोड़ रुपए पर ही रुकी हुई है। सोमवार को भी ‘दे दे प्यार दे 2’ ने 2.84 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि ‘हक’ का कलेक्शन सिर्फ 24 लाख रुपए रहा।
विज्ञापन
5 of 5
हक
- फोटो : सोशल मीडिया
शाह बानो केस पर आधारित है फिल्म
‘हक’ की कहानी 1985 के शाह बानो केस पर आधारित है। फिल्म में यामी गौतम ने शाह बानो बेगम की भूमिका निभाई है। जबकि इमरान हाशमी उनके पति मोहम्मद अहमद खान के किरदार में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसका असर उतना नहीं दिखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X