फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 'हक' को वीकेंड का फायदा, 'जटाधरा' का शर्मनाक प्रदर्शन; जानें अन्य फिल्मों का भी हाल

Mon, 10 Nov 2025 08:10 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 10 Nov 2025 08:10 AM IST
सार

Box Office Collection Report: रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की कमाई में पहले से उछाल देखने को मिला। हालांकि ये फर्क थोड़ा बहुत ही रहा। 'हक', 'जटाधरा' और बाकी फिल्मों का क्या हाल रहा, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
haq jatadhara predator badlands box office collection report baahubali the epic thamma the girlfriend
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, कई बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी हुई है। एक ओर यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ ने लीगल ड्रामा के दम पर दर्शकों का ध्यान आकृषित किया, तो वहीं हॉलीवुड की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ भी सिनेमाघरों में ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इसके अलावा ‘जटाधरा’, ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘बाहुबली द एपिक’ और ‘थामा’ जैसी फिल्मों के बीच भी टक्कर देखने को मिल रही है। 

haq jatadhara predator badlands box office collection report baahubali the epic thamma the girlfriend
'हक' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
'हक' 
शाह बानो केस पर आधारित यह कोर्टरूम ड्रामा वीकेंड पर सबसे आगे निकल गई। इमरान हाशमी और यामी गौतम की जोड़ी ने पर्दे पर ऐसी केमिस्ट्री दिखाई कि दर्शक थियेटर से तारीफ किए बिना नहीं लौटे। इसके बाद रविवार को फिल्म ने 3.8 करोड़ का कलेक्शन किया है। 'हक' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 8.9 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिला है। यह साबित करता है कि मजबूत कहानी और दमदार एक्टिंग अभी भी दर्शकों के दिलों में राज करती है।

यह खबर भी पढ़ें: संजय दत्त और महिमा चौधरी की 'कुरुक्षेत्र' को पूरे हुए 25 साल, जानिए फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से

 
haq jatadhara predator badlands box office collection report baahubali the epic thamma the girlfriend
प्रेडेटर बैडलैंड्स - फोटो : यूट्यूब
‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’
एक्शन, थ्रिल और शानदार विजुअल्स से भरी ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने भारतीय दर्शकों के बीच भी अपनी अलग पहचान बना ली है। फिल्म ने रविवार को 3.2 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी इसने तीन दिनों में कुल 9.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने तीन दिनों में 9.05 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार किया। दिमित्रियस शूस्टर-कोलोमाटांगी और एले फैनिंग की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। हालांकि प्रतिक्रिया मिली-जुली रही, लेकिन इसके एक्शन सीक्वेंस ने युवाओं को बांधे रखा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
haq jatadhara predator badlands box office collection report baahubali the epic thamma the girlfriend
जटाधरा - फोटो : यूट्यूब
'जटाधरा'
सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म ‘जटाधरा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म ने अब तक 3.13 करोड़ रुपये का आंकड़ा ही छू पाया है। शुरुआती दिनों में हल्की बढ़त के बाद रविवार को इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई। अभिषेक जायसवाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट को दर्शकों से औसत प्रतिक्रिया मिली है।

 
विज्ञापन
haq jatadhara predator badlands box office collection report baahubali the epic thamma the girlfriend
द गर्लफ्रेंड - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
'द गर्लफ्रेंड' 
रश्मिका मंदाना की यह फिल्म रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गई थी। रविवार को फिल्म का ग्राफ और ऊपर गया और तीन दिन में इसका कलेक्शन 6.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिल्म की रोमांटिक कहानी और रश्मिका की परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed