फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जटाधरा' से आगे निकली परेश रावल की 'द ताज स्टोरी', दसवें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिर से चमकी

Sun, 09 Nov 2025 10:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 09 Nov 2025 10:03 PM IST
सार

The Taj Story Box Office Collection: वीकएंड पर परेश रावल की अदाकारी वाली फिल्म 'द ताज स्टोरी' का कलेक्शन बढ़ा है। आइए जानते हैं इसने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
The taj story box office collection day 10 know Paresh Rawal film total earning
द ताज स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'द ताज स्टोरी' 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में फिल्म की कमाई अच्छी रही। इसके बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। वीकएंड पर एक बार फिर इसकी कमाई में उछाल आया है। आइए जानते हैं दूसरे रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
The taj story box office collection day 10 know Paresh Rawal film total earning
द ताज स्टोरी - फोटो : यूट्यूब
'द ताज स्टोरी' का दसवें दिन का कलेक्शन
'द ताज स्टोरी' धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। ओपनिंग डे पर एक करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई 2.15 करोड़ रुपये रही। इस तरह से फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 15.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
The taj story box office collection day 10 know Paresh Rawal film total earning
द ताज स्टोरी - फोटो : यूट्यूब
बजट निकालना हुआ मुश्किल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'द ताज स्टोरी' का बजट 25 करोड़ रुपये है। 10 दिनों में फिल्म ने कुल 15.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में जानकार मानते हैं कि इस फिल्म को अपना बजट निकालना काफी मुश्किल हो जाएगा। सिनेमाघरों में इस फिल्म को इमरान हाशमी और यामी गौतम की अदाकारी वाली फिल्म 'हक' से चुनौती मिल रही है। हालांकि इस फिल्म ने आज 'जटाधरा' (90 लाख) से ज्यादा कमाई की है।

यह खबर भी पढ़ें: भारतीय फिल्मों 'जटाधरा' और 'द गर्लफ्रेंड' पर भारी पड़ी 'प्रेडेटर बैडलैंड्स', रविवार को कमा डाले इतने करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
The taj story box office collection day 10 know Paresh Rawal film total earning
द ताज स्टोरी - फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'द ताज स्टोरी' में इस बात पर सवाल उठाया गया है कि ताजमहल इमारत कोई मकबरा है या मंदिर है? फिल्म की कहानी विष्णु दास (परेश रावल) के आस-पास घूमती है। वह ताजमहल को लेकर अदालत में याचिका दायर करते हैं और वह दावा करते हैं कि यह कोई मकबरा नहीं है।
विज्ञापन
The taj story box office collection day 10 know Paresh Rawal film total earning
'द ताज स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ये कलाकार आए नजर
इस फिल्म में परेश रावल के अलावा जाकिर हुसैन, नमित दास, शिशिर शर्मा, बृजेंद्र काला, अमृता खानविलकर, अखिलेंद्र मिश्रा और श्रीकांत वर्मा ने अभिनय किया है। फिल्म के लेखक और निर्देशक तुषार अमरीश गोयल हैं। इसके निर्माता सीए सुरेश झा हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed