{"_id":"6910b1ec07c81f16b907a25e","slug":"predator-badlands-box-office-collection-day-3-hollywood-film-total-earning-2025-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय फिल्म 'जटाधरा' पर भारी पड़ी 'प्रेडेटर बैडलैंड्स', रविवार को कमा डाले इतने करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
भारतीय फिल्म 'जटाधरा' पर भारी पड़ी 'प्रेडेटर बैडलैंड्स', रविवार को कमा डाले इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 09 Nov 2025 08:53 PM IST
सार
Predator Badlands Box Office Collection Day 3: हॉलीवुड फिल्म 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' की शुरुआत कमजोर रही। हालांकि इस फिल्म का वीकएंड पर कलेक्शन बढ़ा है। आइए जानते हैं इसने रविवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कई हॉलीवुड फिल्में दर्शकों को खूब भाती हैं। इन फिल्मों में 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' का नाम भी शामिल हो गया है। यह फिल्म सात नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तीन दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर लिया है। आइए जानते हैं इसने रविवार को कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
'प्रेडेटर बैडलैंड्स' का रविवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' ने पहले दिन 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसकी कमाई में काफी इजाफा हुआ। शनिवार को इसने 3.45 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 2.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसका टोटल कलेक्शन 8.77 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह से इस फिल्म ने 'जटाधरा' से ज्यादा कमाई कर ली है। इसने 99 लाख रुपये कमाए हैं।
3 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
क्या है ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की कहानी?
‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ में दिखाया गया है कि एक ऐसी दुनिया है, जहां ‘याउतजा’ नाम के एलियन रहते हैं। ये लोग दूसरे ग्रह पर जाकर इंसानों और दूसरे जीवों का शिकार करते हैं। इसमें इंसान और एलियन के बीच जंग दिखाई गई है। यह साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है, जो दर्शकों को रोमांचित करती है।
‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की स्टारकास्ट
फिल्म के निर्देशक डैन ट्रैचनबर्ग हैं। उन्होंने ‘प्रे’ (2022) और ‘10 क्लोवरफील्ड लेन’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है। इसके निर्माता जॉन डेविस, मार्क टॉबरऑफ, बेन रोसेनब्लेट और ब्रेंट ओकॉनर हैं। फिल्म में एले फैनिंग और दिमित्रियस शूस्टर-कोलोमाटांगी ने अभिनय किया है। फिल्म के लेखर पैट्रिक ऐइसन और डैन ट्रैचनबर्ग हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : एक्स
प्रेडेटर फ्रेंचाइजी की फिल्में
‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’, ‘प्रेडेटर यूनिवर्स’ की नौवीं किस्त है। सबसे पहले इस फ्रेंचाइजी की फिल्म 1987 में ‘प्रेडेटर’ के नाम से रिलीज हुई थी। इसके बाद ‘प्रेडेटर 2’ (1990), ‘एलियन वर्सेज प्रेडेटर’ (2004), ‘रेक्वियम’ (2007), ‘प्रेडेटर्स’ (2010), ‘द प्रेडेटर’ (2018), ‘प्रे’ (2022) और ‘किलर्स ऑफ किलर्स’ (2025) जैसी किस्तें आ चुकी हैं। वक्त के साथ सभी फिल्में और बेहतर होती चली गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।