फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकएंड पर बढ़ा रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' का कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर 'जटाधरा' को चटाई धूल

Sun, 09 Nov 2025 08:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 09 Nov 2025 08:10 PM IST
सार

The Girlfriend Collection: सिनेमाघरों में फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के साथ कई फिल्में रिलीज हुई थीं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सभी से कड़ी चुनौती मिल रही है। आइए जानते हैं इसने रविवार को कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
The Girlfriend box office collection day 3 total earning of Rashmika Mandanna film
द गर्लफ्रेंड - फोटो : अमर उजाला
रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म सात नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आज इस फिल्म की रिलीज का तीसरा दिन है। इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया। हालांकि वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है। आइए जानते हैं रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
The Girlfriend box office collection day 3 total earning of Rashmika Mandanna film
फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' - फोटो : इंस्टाग्राम @rahulr_23
'द गर्लफ्रेंड' का रविवार का कलेक्शन
फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' ने ओपनिंग डे पर महज 1.30 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 2.55 करोड़ रुपये रहा। आज खबर लिखे जाने तक इसने तीन करोड़ रुपये कमा लिए हैं। देर रात इस आंकड़े में इजाफा हो सकता है।

गाने लिखने में देर करते थे जावेद अख्तर, फराह ने लिया इस चीज का सहारा; पांच मिनट में लिख गया 'दर्द-ए-डिस्को'

The Girlfriend box office collection day 3 total earning of Rashmika Mandanna film
द गर्लफ्रेंड - फोटो : सोशल मीडिया
'द गर्लफ्रेंड' का टोटल कलेक्शन
तीन दिनों में फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' ने बॉक्स ऑफिस पर 6.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म का बजट 42 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से फिल्म की शुरुआत से कमाई काफी कम रही। वीकएंड पर फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की है। ऐसे में इसका बजट निकालना काफी मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
The Girlfriend box office collection day 3 total earning of Rashmika Mandanna film
द गर्लफ्रेंड - फोटो : एक्स
इन फिल्मों से हुआ टकराव
सिनेमाघरों में 'द गर्लफ्रेंड' का टकराव सोनाक्षी सिन्हा की 'जटाधरा', इमरान हाशमी और यामी गौतम की 'हक' से हुआ है। 'हक' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, वहीं 'जटाधरा' की कमाई काफी सुस्त है। इसने तीन दिनों में सिर्फ 2.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
The Girlfriend box office collection day 3 total earning of Rashmika Mandanna film
द गर्लफ्रेंड - फोटो : एक्स
इन कलाकारों ने किया अभिनय
फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का निर्देशन राहुल रविंद्रन ने किया है। इसके लेखक भी वही हैं। फिल्म के निर्माता अल्लू अरविंद, धीरज मोगीलिनेनी और कोप्पिनीदी विद्या हैं। इसमें रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी के अलावा अनु इमैनुएल, रोहिणी, कौशिक मेहता और राव रमेश हैं। फिल्म एक सीधी-सादी लड़की पर आधारित है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed