{"_id":"68d520ecbca430582501790f","slug":"hari-hara-veera-mallu-to-agnyaathavaasi-know-they-call-him-og-actor-pawan-kalyan-film-report-card-2025-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pawan Kalyan: 'हरि हर वीर मल्लु' से लेकर 'अग्नयाथावासी' तक, जानें कैसा रहा पवन कल्याण की फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pawan Kalyan: 'हरि हर वीर मल्लु' से लेकर 'अग्नयाथावासी' तक, जानें कैसा रहा पवन कल्याण की फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:33 PM IST
सार
Pawan Kalyan Films Report Card: पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' चर्चा में है। ऐसे में हम आपको उनकी पिछली 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हरि हर वीर मल्लु, अग्नयाथावासी
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ के अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से ही फिल्म की खूब चर्चा है। दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 22.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ऐसे में हम पवन कल्याण की पिछली कुछ फिल्मों के बारे में जानते हैं।
2 of 6
हरि हर वीर मल्लु
- फोटो : यूट्यूब
हरि हर वीर मल्लु
24 जुलाई 2025 को पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' रिलीज हुई। इस फिल्म की भी खूब चर्चा थी। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। माना जा रहा था कि फिल्म हिट रहेगी। हालांकि 250 से 300 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 106 करोड़ रुपये कमाए।
3 of 6
ब्रो
- फोटो : यूट्यूब
ब्रो
पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रो साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पवन कल्याण की अदाकारी को खूब पसंद किया गया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। 80 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका निर्देशन समुथिरकानी ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भीमला नायक
- फोटो : यूट्यूब
भीमला नायक
'भीमला नायक (2022)' पवन कल्याण की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपये था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 210 करोड़ रुपये का जबरदस्त कारोबार किया था। फिल्म में पवन कल्याण के साथ राणा दग्गुबाती थे। इसका निर्देशन सागर के चंद्रा ने किया था।
विज्ञापन
5 of 6
वकील साब
- फोटो : यूट्यूब
वकील साब
पवन कल्याण की अदाकारी वाली लीगल ड्राम फिल्म 'वकील साब' साल 2021 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की कामयाब फिल्मों में गिनी जाती है। 60 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये कमाए थे। यह बॉलीवुड फिल्म 'पिंक' की रीमेक थी। इसका निर्देशन वेणु श्रीराम ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।