फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस होने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा ने गिनाई अपनी कमियां, देखें मजेदार वीडियो

Wed, 02 Jul 2025 06:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 02 Jul 2025 06:06 PM IST
सार

Priyanka Chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में अपनी कमियां गिनाई हैं।

विज्ञापन
Heads of State Actress Priyanka Chopra Count your weakness in viral video users like it
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

आज प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' रिलीज हुई है। फिल्म का प्रीमियर लंदन में हुआ है। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा बेहतरीन ड्रेस पहन कर पहुंची। उनके साथ उनके पति निक जोनस भी थे। इस दौरान दोनों ने खूब मजे किए। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी कमियां गिनाई हैं। यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Heads of State Actress Priyanka Chopra Count your weakness in viral video users like it
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : एक्स

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने झालरदार ड्रेस पहनी है। वीडियो में अपनी अदाएं दिखाते हुए प्रियंका कहती हैं 'मैं अभिनेत्री हूं और रेड कार्पेट पर जाने से पहले मेरा नाखून गिर गया है। मैं अभिनेत्री हूं। यकीनन सबके सामने स्टेज पर मेरी बेल्ट गिर जाती है। मैं अभिनेत्री हूं। यकीनन मेरे प्लस वन ने मेरा प्यार चुरा लिया। मैं अभिनेत्री हूं यकीनन मैं अपनी फिल्म का प्रचार गर्मियों के बीच में कर रही हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


Heads of State Actress Priyanka Chopra Count your weakness in viral video users like it
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स ने की प्रियंका की तारीफ
प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'मैं एक अभिनेत्री हूं।' प्रियंका की इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'आप अभिनेत्री हैं। यकीनन आपने लोगों का दिल चुरा लिया है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'आप फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट की असली खिलाड़ी हो। हमें आप पर फख्र है।' एक और यूजर ने लिखा है 'आप प्रियंका चोपड़ा हो। आप हमेशा मेरी पसंदीदा हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Heads of State Actress Priyanka Chopra Count your weakness in viral video users like it
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

लंदन की सड़क पर प्रियंका ने किया डांस
इससे पहले निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की थी। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने लंदन की सड़क पर बेहतरीन डांस किया था। वीडियो में निक जोनस ने बेहतरीन एक्सप्रेशन दिए। इसके बाद निक ने प्रियंका को एक प्यारी सी झप्पी दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को प्यार कर रहे हैं और उनका सपोर्ट कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


विज्ञापन
Heads of State Actress Priyanka Chopra Count your weakness in viral video users like it
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nickjonas

प्रियंका की नई फिल्म के बारे में
प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का प्रचार कर रही हैं। यह एक अमेजन प्राइम वीडियो फिल्म है। इसमें इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह एक एक्शन फिल्म है जो दो विश्व नेताओं की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म 2 जुलाई, 2025 को रिलीज हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed