फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravi Dubey: कौन हैं रवि दुबे? टीवी से की शुरुआत, अब रणबीर के साथ ‘रामायण’ में निभा रहे हैं ये मुख्य किरदार

Wed, 02 Jul 2025 06:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 02 Jul 2025 06:02 PM IST
सार

Ravi Dubey In Ramayana: कभी डेली सोप में नजर आने वाले और रियलटी शो होस्ट करने वाले रवि दुबे अब रामायण जैसी बड़ी फिल्म में नजर आने वाले हैं। जानिए कैसे हुई रवि दुबे की शुरुआत।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Ramayana Movie Actor Ravi Dubey Know His Career TV Shows Networth All Details
रवि दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम-@ravidubey2312

रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘रामायण’ आने वाली बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ‘रामायाण’ की पहली झलक कल यानी 3 जुलाई को आने वाली है। इसको लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। उम्मीद है कि इस दिन फिल्म से राम और रावण के लुक सामने आ सकते हैं। भारी भरकम स्टारकास्ट वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।


क्या आप जानते हैं कि सुपरस्टार्स से भरी इस फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे कौन हैं? हाल ही में रामायण के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रणबीर कपूर रवि दुबे को गले लगाते दिखे थे। ये वीडियो फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद का बताया जाता है। आइए जानते हैं लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे के बारे में।

टेलीकॉम इंजीनियरिंग में हासिल की डिग्री
रवि दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 23 दिसंबर 1983 को हुआ था। रवि के पिता एक सिविल इंजीनियर हैं। हालांकि, रवि दुबे के जन्म के बाद ही उनका परिवार दिल्ली चला आया था। रवि दुबे ने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से टेलीकॉम इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।

कॉलेज के दिनों में ही शुरू की मॉडलिंग
रवि दुबे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्होंने अपने कॉलेज के दौरान ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद वो कई विज्ञापनों में नजर आए। यही नहीं रवि ने एक्टिंग में अपना पहला ब्रेक मिलने से पहले ही अलग-अलग ब्रांड्स के लिए तकरीबन 40 से ज्यादा विज्ञापन कर लिए थे।

Ranbir Kapoor Ramayana Movie Actor Ravi Dubey Know His Career TV Shows Networth All Details
रवि दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी से की करियर की शुरुआत, ‘जमाई राजा’ से मिली पहचान
इसके बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में आए डीडी नेशनल के शो ‘स्त्री तेरी कहानी’ से की। इस शो को दिलीप कुमार और सायरा बानो ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद रवि ‘यहां के हम सिकंदर’, ‘रणबीर रानो’, ‘12/24 करोल बाग’ और ‘सास बिना ससुराल’  जैसे कई डेली सोप में नजर आए। हालांकि, रवि को टीवी सीरियल्स की दुनिया में सफलता 2014 में आए डेली सोप ‘जमाई राजा’ से मिली। 

कई रियलटी शो में आए नजर और किए होस्ट
कई डेली सोप में काम करने के बाद रवि कई रियलटी शो में भी नजर आए। इनमें ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’, ‘नच बलिये 5’, ‘फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी’, ‘लिप सिंग बैटल’ जैसे रियलटी शो शामिल हैं। नच बलिये में रवि सरगुन मेहता के साथ नजर आए थे। जो अब उनकी पत्नी हैं। इसके बाद रवि ने कई रियलटी शोज को होस्ट भी किया। इनमें इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार, फैशन का जलवा, सबसे स्मार्ट कौन और सा रे गा मा लिटिल चैंप्स शामिल हैं।

Ranbir Kapoor Ramayana Movie Actor Ravi Dubey Know His Career TV Shows Networth All Details
रवि दुबे और सरगुन मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम-@ravidubey2312

सरगुन मेहता से की शादी, बाद में साथ मिलकर खोला खुद का प्रोडक्शन हाउस
अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो रवि दुबे ने साल 2013 में अभिनेत्री सरगुन मेहता से शादी कर ली। रवि ने सरगुन को रियलटी शो में ही प्रपोज किया था। 2019 में रवि दुबे ने पत्नी सरगुन के साथ ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट के नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। जिसके अंतर्गत उन्होंने कई पंजाबी फिल्में, म्यूजिक एल्बम और सिंगल सॉन्ग प्रोड्यूस किए हैं। 

2011 में किया फिल्मों में डेब्यू
रवि दुबे ने फिल्मों में अपनी शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म ‘यू आर माय जान’ से की थी। इस फिल्म में रवि छोटी सी भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को अभिनेता अरुण गोविल ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Ramayana Movie Actor Ravi Dubey Know His Career TV Shows Networth All Details
रवि दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम-@ravidubey2312

‘मत्स्य कांड’ में मिली अभिनय को पहचान
हालांकि, रवि दुबे को पहचान टीवी शो ‘जमाई राजा’ और रियलटी शोज से ही मिली। इसके अलावा उनके अभिनय की तारीफ 2021 में ‘मत्स्य कांड’ में काफी हुई थी। इसमें पीयूष मिश्रा और रवि किशन जैसे अभिनातओं के सामने रवि ने अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी थी। इसके अलावा रवि कुछ एक और वेब सीरीज में भी नजर आए हैं। साथ ही ‘वे हानिया’ जैसे सुपरहिट सिंगल सॉन्ग में भी रवि दुबे दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Ramayana Movie Actor Ravi Dubey Know His Career TV Shows Networth All Details
रवि दुबे और नितेश तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ravidubey2312
‘रामायण’ से बदलेगा रवि का करियर !
अब ‘रामायण’ में लक्ष्मण के किरदार निभाना रवि दुबे के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट हो सकता है। क्योंकि नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक से बढ़कर एक दिग्गज सुपरस्टार नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज क्रिएट है और ये भारतीय सिनेमा की एक बड़ी फिल्म बन सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed