Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Heeramandi actress Sharmin Segal reveals she gave 16 Auditions For the series says I Prepared For A Year
{"_id":"6641fb825fa816ffee0922d8","slug":"heeramandi-actress-sharmin-segal-reveals-she-gave-16-auditions-for-the-series-says-i-prepared-for-a-year-2024-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heeramandi: 'भंसाली की भांजी होने के कारण नहीं मिला रोल, देने पड़े थे 16 ऑडिशन', शर्मिन का ट्रोल्स को जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Heeramandi: 'भंसाली की भांजी होने के कारण नहीं मिला रोल, देने पड़े थे 16 ऑडिशन', शर्मिन का ट्रोल्स को जवाब
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसे दर्शकों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। यह एक पीरियड ड्रामा सीरीज है, जिसमें कई कलाकारों ने काम किया है। भंसाली की हर एक फिल्म चर्चा में रहती हैं। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से उन्होंने वेब सीरीज में डेब्यू किया है। सीरीज में भंसाली की भांजी शर्मिन सेगल के अभिनय की खूब आलोचना कर रहे हैं। अब अभिनेत्री ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
2 of 5
शर्मिन सेगल
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिन सहगल को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दर्शकों ने शो में अन्य अभिनेत्रियों के बराबर नहीं होने के लिए उनकी आलोचना की। अब शर्मिन ने खुलासा किया है कि 'हीरामंडी' में आलमजेब की भूमिका पाने के लिए उन्हें 16 बार ऑडिशन देना पड़ा था।
3 of 5
शर्मिन सेगल
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लोगों ने शर्मिन पर नेपोटिज्म का टैग लगाया और कहा कि यह किरदार उन्हें भंसाली की भांजी होने की वजह से मिला है। हालांकि, अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें अपने मामा से किसी भी प्रकार की मेहरबानी या छूट नहीं मिली, और यह भूमिका पाने के लिए उन्हें बाकी सभी लोगों की तरह ही कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शर्मिन सेगल
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्मिन ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें आलमजेब के रूप में मुहर लगाने से पहले एक साल तक तैयारी करनी पड़ी और 16 ऑडिशन देने पड़े थे। बता दें कि अभिनेत्री को उनके सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इतना ट्रोल किया गया कि उन्होंने अपने पोस्ट के कमेंट सेक्शन को ही डिसेबल कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
शर्मिन सेगल
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें हीरामंडी की तो बता दें कि इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, ताहा शाह बदुशाह, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन जैसे कई सितारे अहम भूमिका में नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।