फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kannappa: कान फिल्म फेस्टिवल में इस दिन लॉन्च होगा 'कन्नप्पा' का टीजर, विष्णु ने जारी किया फिल्म का नया पोस्टर

Mon, 13 May 2024 04:14 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 13 May 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
Kannappa teaser to launch in cannes film festival 2024 on 20 may vishnu manchu akshay kumar prabhas new poster
कन्नप्पा फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

'कन्नप्पा' विष्णु मांचू की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को और खास बनाने के लिए विष्णु मांचू पूरी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में कई दिग्गज सितारों की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। विष्णु मांचू तेजी से अपनी फिल्म पर काम कर रहे हैं और लगातार बड़ी जानकारियां साझा कर रहे हैं। बीते दिन उन्होंने बताया था कि वे आज यानी 13 मई को फिल्म से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा करने वाले हैं, जिसके बाद से फैंस लगातार बड़े अपडेट पर नजरे टिकाएं बैठे थे। आखिरकार अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। फिल्म को लेकर विष्णु ने बड़ा एलान किया है।

Kannappa teaser to launch in cannes film festival 2024 on 20 may vishnu manchu akshay kumar prabhas new poster
कन्नप्पा फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्माताओं के जरिए दिए गए संकेत के बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि वे आज प्रभास के किरदार का खुलासा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने फिल्म के बहुप्रतीक्षित टीजर को लेकर बड़ी घोषणा कर दी। विष्णु ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के टीजर लॉन्च का खुलासा किया। उन्होंने बताया है कि 'कन्नप्पा' का टीजर कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में 20 मई को लॉन्च होगा।

Kannappa teaser to launch in cannes film festival 2024 on 20 may vishnu manchu akshay kumar prabhas new poster
कन्नप्पा फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म का नया पोस्टर और टीजर की तारीख साझा करते हुए विष्णु मांचू ने कैप्शन में लिखा, '20 मई को आप सभी को 'द वर्ल्ड ऑफ कन्नप्पा' की एक झलक दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। इसे कान्स फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया जा रहा है।' कन्नप्पा के टीजर की तारीख का खुलासा करने वाले भव्य पोस्टर में 'कन्नप्पा' बने विष्णु को हाथ में एक भयंकर तलवार पकड़े हुए दिखाया गया है। तलवार का डिजाइन इस बात का खुलासा कर रहा है कि शिव का महान भक्त एक शिकारी था।

View this post on Instagram

A post shared by Vishnu Manchu (@vishnumanchu)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannappa teaser to launch in cannes film festival 2024 on 20 may vishnu manchu akshay kumar prabhas new poster
कन्नप्पा-प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म से जुड़ी लगातार दिलचस्प जानकारियां देने के लिए निर्माता पोस्टर साझा कर रहे हैं। इससे इससे पहले विष्णु ने प्रभास के किरदार का एक पोस्टर भी साझा किया था और बताया था कि वे शूटिंग शुरू कर चुके हैं। विष्णु ने बताया था कि अक्षय ने शूटिंग पूरी कर ली है। साथ ही उन्होंने अक्षय के साथ फिल्म में काम करने का अनुभव भी साझा किया था और अक्षय के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा की थीं। वहीं प्रभास के किरदार को लेकर खबर है कि वे फिल्म में कैमियो रोल निभाएंगे। प्रभास फिल्म में नंदी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं और अफवाह है कि अनुष्का पार्वती की भूमिका निभाएंगी।
Soni-Alia: सोनी राजदान ने किया खुलासा, आलिया भट्ट के पास नहीं थे खिलौने, एक कमरे के फ्लैट में रहता था परिवार

विज्ञापन
Kannappa teaser to launch in cannes film festival 2024 on 20 may vishnu manchu akshay kumar prabhas new poster
विष्णु मांचू-अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

'कन्नप्पा' मुकेश सिंह द्वारा निर्देशित एक पीरियड फिल्म है। फिल्म की कहानी पारुचुरी गोपालकृष्ण, बुर्रा साई माधव और थोटा प्रसाद ने मिलकर लिखी है। 'कन्नप्पा' में प्रभास, मोहनलाल, शिवराज कुमार, नयनतारा, तमन्ना भाटिया, काजल अग्रवाल, आर सरथकुमार, ब्रह्मानंदम अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। इस फिल्म का निर्माण 24 फ्रेम्स फैक्ट्री कर रही है। इस फिल्म में संगीत मणि शर्मा और स्टीफन देवासी द्वारा दिया जाएगा।
War 2: जूनियर एनटीआर ने पूरी की 'वॉर 2' के पहले शेड्यूल की शूटिंग, इस दिन होगा किरदार का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed