Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Heeramandi Actress Sonakshi Sinha will tie the knot with Boyfriend Zaheer Iqbal on this day As Per Reports
{"_id":"666682f6694b56ecaf08e825","slug":"heeramandi-actress-sonakshi-sinha-will-tie-the-knot-with-boyfriend-zaheer-iqbal-on-this-day-as-per-reports-2024-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonakshi Sinha Wedding: दुल्हन बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा! इस दिन जहीर इकबाल संग लेंगी शादी के सात फेरे!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonakshi Sinha Wedding: दुल्हन बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा! इस दिन जहीर इकबाल संग लेंगी शादी के सात फेरे!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:07 AM IST
सार
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। अभिनेत्री लंबे समय से जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा मुंबई में 23 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के सात फेरे लेंगी।
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बीते काफी वक्त से बॉलीवुड में शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। अभिनेत्री लंबे समय से जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब दोनों की शादी से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा इसी साल जून में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के सात फेरे लेंगी।
2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अब अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर लेकर जाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री मुंबई में 23 जून को जहीर के साथ धूमधाम के साथ शादी रचाएंगी।
3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस रिपोर्ट के मुताबिक 37 साल की सोनाक्षी सिन्हा 35 साल के जहीर इकबाल की 3 दिन बाद दुल्हन बनने जा रही हैं। दोनों की शादी की खबर से अभिनेत्री के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। हालांकि, इन दोनों की तरफ से फिलहाल शादी की खबरों की पुष्टि नहीं की गई है। न ही दोनों के परिवारों ने शादी से जुड़ी इसी खबर की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों परिवार की रजामंदी के साथ सोनाक्षी और जहीर 23 जून को सात जन्म के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी का जश्न शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां बास्टियन में होगा। शादी में सोनाक्षी के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इनकी शादी का कार्ड भी छप चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी का कार्ड एक मैगजीन कवर की तरह है। फिलहाल, इनकी शादी में कौन-कौन से सितारे शामिल हो सकते हैं, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात पहली बार सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इस पार्टी के बाद दोनों को एक-दूसरे पर दिल हारने में में ज्यादा समय नहीं लगा था। दोनों सितारों ने साथ में फिल्म 'डबल एक्सएल' में काम किया था। सोनाक्षी और जहीर आए दिन साथ में स्पॉट किए जाते हैं। दोनों की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।