साउथ इंडस्ट्री के कई बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज होने के लिए कतार में लगी हुई हैं। कई फिल्मों पर काम चल रहा है तो वहीं, कई फिल्मों की रिलीज की तारीख से पर्दा उठना अभी बाकी है। एक ओर साउथ सुपरस्टार विक्रम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थंगलान' को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं, सूर्या की 'कंगुवा' का भी क्रेज दर्शकों के सिर पर चढ़ा हुआ है। स्टूडियो ग्रीन द्वारा निर्मित दोनों फिल्मों 'कंगुवा' और 'थंगलान' की रिलीज की तारीखों को लेकर काफी हंगामा हुआ। अब स्टूडियो ग्रीन के सीईओ और निर्माता जी. धनंजयन ने अब ट्रोल्स पर प्रतिक्रिया दी है।
Kanguva-Thangalaan: बार-बार 'कंगुवा'-'थंगलान' की रिलीज डेट पूछने वालों पर भड़के निर्माता, ट्रोल्स को लगाई लताड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कंगुवा' एक पीरियड-एक्शन ड्रामा है, जिसमें सूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई है और सिरुथाई शिवा ने इसका निर्देशन किया है। पा. रंजीत द्वारा निर्देशित 'थंगलान' में विक्रम नायक की भूमिका में हैं। निर्माता जी. धनंजयन ने दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए पोस्ट साझा किया। धनंजय ने लिखा, 'मैं 'कंगुवा' और 'थंगलान' की रिलीज डेट की घोषणा पर नियमित रूप से बहुत सारे पोस्ट और ट्रोलिंग देखता हूं, जिसमें मुझे टैग किया जाता है। दोस्तों, शांत रहें। हम आपके उत्साह को समझते हैं, लेकिन एक निर्माता जिसने सैकड़ों करोड़ रुपये का निवेश किया है, वह जानता है कि अपनी फिल्मों को अधिकतम राजस्व और कम से कम जोखिम के लिए कब रिलीज करना है।'
उन्होंने कहा आगे कहा, 'रिलीज की तारीख कुछ लोगों को खुश करने और फिर उन्हें तकलीफ पहुंचाने के लिए घोषित नहीं की जा सकती। यह अर्थशास्त्र और एक अच्छी तारीख के अवसर पर आधारित होनी चाहिए। इसलिए कृपया सलाह देना, आलोचना करना और टिप्पणी करना बंद करें। जब हम घोषणा करें तो हमारा समर्थन करें और तब तक कृपया आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें, अनावश्यक ट्रोलिंग में लिप्त होने से बेहतर है।'
'थंगलान' की बात करें तो नीलम प्रोडक्शंस के सहयोग से स्टूडियो ग्रीन द्वारा निर्मित यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द ही 2डी और 3डी दोनों प्रारूपों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जो कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड्स की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में चियान विक्रम के साथ पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, पसुपति और अन्य भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'थंगलान' का निर्देशन पा रंजीत ने किया है और यह पहली बार है कि जीवी प्रकाश निर्देशक के साथ काम कर रहे हैं।
वहीं बात करें फिल्म की तो 'कंगुवा' सूर्या और शिवा के बीच पहला सहयोग है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में सूर्या छह भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए दिशा पाटनी और बॉबी देओल अपना तमिल डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी के अलावा जगपति बाबू , योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, केएस रविकुमार और कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। 'कंगुवा' इस साल गर्मियों में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।