Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Heeramandi star Taha Shah Badussha recently talked about debut appearance at the Cannes Film Festival 2024
{"_id":"665422d36865afa43d0c877e","slug":"heeramandi-star-taha-shah-badussha-recently-talked-about-debut-appearance-at-the-cannes-film-festival-2024-2024-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taha Shah: कान फिल्म फेस्टिवल में कॉन्टैक्ट्स बनाने गए थे 'ताजदार', बोले- काम के लिए मैं संघर्ष करता रहूंगा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Taha Shah: कान फिल्म फेस्टिवल में कॉन्टैक्ट्स बनाने गए थे 'ताजदार', बोले- काम के लिए मैं संघर्ष करता रहूंगा
'हीरामंडी' स्टार ताहा शाह बद्दुशाह लगातार इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी सीरीज 'हीरामंडी' में नवाब 'ताजदार बलूच' के रूप में अपनी सफल उपस्थिति के बाद, उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में एक प्रभावशाली शुरुआत के साथ सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बता दें कि उन्होंने अपनी फिल्म 'पारो' के ट्रेलर और पोस्टर लॉन्च के लिए प्रतिष्ठित समारोह में भाग लिया था। हालांकि, इसके अलावा अभिनेता ने बताया है कि कान में जाने की उनकी असली वजह क्या थी।
2 of 5
ताहा शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम @taahashah
'कान' में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद ताहा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब हाल ही में, एक साक्षात्कार में, 'हीरामंडी' अभिनेता ने सभी ट्रोल्स को जवाब दिया और कान में कॉन्टेक्ट्स बनाने की बात स्वीकार की है।
3 of 5
ताहा शाह बद्दुशाह
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने कहा, "मैं अपनी फिल्म लॉन्च करने और संपर्क बनाने के लिए कान गया था। अमेरिका और कनाडा के कई लोगों ने मुझे देखा और कहा, 'यह आदमी हीरामंडी का स्टार है', लेकिन वह एक नए व्यक्ति की तरह व्यवहार कर रहे थे। मैं सचमुच लोगों को अपना कार्ड देता रहा और उनसे मुझसे संपर्क करने और हीरामंडी देखने के लिए कहता रहा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताहा शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने आगे बताया कि कान में जिन 500-600 लोगों से वह मिले और जिनके नंबर उन्होंने लिए, उनमें से अभिनेता को सिर्फ एक व्यक्ति की जरूरत है जो उन पर विश्वास करे। ताहा ने कहा, "मैं संघर्ष करता रहूंगा। मैं संपर्क बनाता रहूंगा और अपना सौ प्रतिशत लगाऊंगा।"
विज्ञापन
5 of 5
ताहा शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
आलोचनाओं के जवाब में ताहा ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर जाकर चीजों को चेक करने का समय नहीं मिलता। हालांकि, उनके पास कई ग्रुप हैं, जहां से उन्हें स्क्रीनशॉट मिलते रहते हैं। जब भी उन्हें समय मिलता है, वे उन्हें देखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।