फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manisha Koirala: ऋचा चड्ढा और अली फजल से मिलीं मनीषा कोईराला, कहा- फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अच्छी जोड़ी

Tue, 13 Aug 2024 01:26 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 13 Aug 2024 01:26 PM IST
सार

हाल ही में मनीषा ने हीरामंडी के सह-कलाकार ऋचा चड्ढा और उनके पति अली फजल से मुलाकात की है। दिग्गज अभिनेत्री ने इस दौरान दोनों पति-पत्नी के साथ समय बिताया और तस्वीरें भी खिंचाई। 

विज्ञापन
Heeramandi The Diamond Baazar star Manisha Koirala met her co actress Richa Chadha and her husband Ali Fazal
मनीषा कोईराला-ऋचा चड्ढा-अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @m_koirala

मनीषा कोईराला अपने वक्त की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वह नब्बे और 2000 के दशक की व्यस्ततम अभिनेत्रियों में से एक थीं। वह उस दौरा की कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हाल में ही अभिनेत्री मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' में नजर आई हैं। इस सीरीज में मनीषा कोईराला के अलावाा ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, शेखर सुमन आदि कई कलाकारों ने काम किया है। हाल में ही अभिनेत्री ने फिल्म की सह-कलाकार ऋचा चड्ढा से मुलाकात की है।

Heeramandi The Diamond Baazar star Manisha Koirala met her co actress Richa Chadha and her husband Ali Fazal
मनीषा कोईराला - फोटो : इंस्टाग्राम @m_koirala

संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' मनीषा ने मल्लिकाजान का किरदार निभाया है। वहीं, ऋचा चड्ढा सीरीज में लज्जो के किरदार में नजर आई थीं। दोनों ने स्क्रीन पर मां-बेटी के रिश्ते को निभाया था। हाल ही में मनीषा ने हीरामंडी के सह-कलाकार ऋचा चड्ढा और उनके पति अली फजल से मुलाकात की है। दिग्गज अभिनेत्री ने इस दौरान दोनों पति-पत्नी के साथ समय बिताया और तस्वीरें भी खिंचाई। 

Heeramandi The Diamond Baazar star Manisha Koirala met her co actress Richa Chadha and her husband Ali Fazal
अली-ऋचा-मनीषा - फोटो : इंस्टाग्राम @m_koirala

मनीषा कोईराला ने अली और ऋचा के साथ तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए गर्मजोशी भरा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने इस कपल को सबसे अच्छी जोड़ी बताया और कहा कि उनके घर का माहौल काफी अच्छा है। आज, मंगलवार, 13 अगस्त को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर ऋचा चड्ढा, अली फजल और हीरामंडी के लेखक मोइन बेग के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा किया। उन्होंने दोनों को उनकी मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद देते हुए लिखा कि वो उनसे फिर मिलेंगी।
Ranvir Shorey: 'मेरे खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ीं, मुझे शराबी बताया गया',रणवीर शौरी का महेश भट्ट पर गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Heeramandi The Diamond Baazar star Manisha Koirala met her co actress Richa Chadha and her husband Ali Fazal
अली-ऋचा-मनीषा - फोटो : इंस्टाग्राम @m_koirala

मनीषा द्वारा साझा की गई वीडियो में दिग्गज अभिनेत्री लाल रंग की पोशाक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर प्यारी मुस्कान उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही है। वहीं, ऋचा चड्ढा ने भूरे रंग का कुर्ता पहना हुआ है और अली फजल टी शर्ट में नजर आ रहे हैं। इस ग्रुप सेल्फी में सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं. 

View this post on Instagram

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)



Naga-Shobhita: 2027 में अलग हो जाएंगे नागा-शोभिता? भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी पर FIR दर्ज, मांगनी पड़ी माफी

विज्ञापन
Heeramandi The Diamond Baazar star Manisha Koirala met her co actress Richa Chadha and her husband Ali Fazal
'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

बताते चलें कि इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ एक बातचीत के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने भी मनीषा के प्रति अपनी गहरी प्रशंषा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि मनीषा के प्रति उन्हें बेहद सम्मान की भावना महसूस हुई थी। बताते चलें कि 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' में कई सितारों ने एक साथ काम किया था। इस सीरीज को संजय लीला भंसाली और मिताक्षरा कुमार द्वारा संयुक्त रूप से निर्देशित किया गया है। यह सीरीज 1940 के दशक में ब्रिटिश राज के दौरान लाहौर के हीरामंडी के रेड-लाइट जिले में वेश्याओं के जीवन को उजागर करती है। 
मलाइका ने दी अंधेरे से उजाले में जाने की सीख, अर्जुन से ब्रेकअप की चर्चा तेज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed