Heeramandi: संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' का ट्रेलर जारी, प्यार और जंग की दास्तां बयां कर रहीं शाही गलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माताओं ने आखिरकार हीरामंडी का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है। वीडियो संजय लीला भंसाली के मंत्रमुग्ध कर देने वाले यूनिवर्स की एक झलक देता है, जहां हर फ्रेम एक कैनवास है। ट्रेलर हमें उस समय में ले जाता है, जब वेश्याएं रानी और राजा के रूप में शासन करती थीं। 1940 के दशक में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अशांत पृष्ठभूमि पर आधारित वेश्याओं और उनके ग्राहकों की कहानियों के माध्यम से सीरीज हीरा मंडी के इसी नाम के क्षेत्र की सांस्कृतिक वास्तविकता को दिखाती है।
View this post on Instagram
A post shared by Netflix India (@netflix_in)
Thalapathy Vijay: GOAT के सेट पर किक स्कूटर चलाते दिखे दलपति विजय, रूस से सुपरस्टार का दिलचस्प वीडियो वायरल
सीरीज में सभी अभिनेत्रियों की भव्यता और अदाकारी का जौहर देखने को मिला। सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख तवायफों की भूमिका में हैं, जो नवाबों को अपने नियंत्रण में रखने से लेकर अंग्रेजी उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने तक का सफर तय करती हैं। फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन, नवाबों का किरदार निभाएंगे।
Loksabha Election: राजनीति में भी हिट हुए थे ये दिग्गज अभिनेता, तस्वीरों में देखें सियासी सफर
ट्रेलर साझा करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'शाही महल के चमचमाते, राजसी हॉल में रोमांस और क्रांति सन्नाटे में टकराते हैं। संजय लीला भंसाली की प्रेम, हानि और मुक्ति की व्यापक गाथा- हीरामंडी: द डायमंड बाजार।' यह सीरीज दर्शकों को समृद्धि, जुनून और बेजोड़ कहानी कहने की दुनिया में ले जाती हैं। संजय लीला भंसाली शानदार कलाकारों और कहानियों के साथ भव्य और लार्जर दैन-लाइफ शो और फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं।
Badshah-Arijit Singh: अरिजीत सिंह के सम्मान में झुके बादशाह, मंच पर छुए गायक के पैर, वीडियो वायरल
इससे पहले संजय लीला भंसाली ने अपने ओटीटी डेब्यू के बारे में बात की थी और कहा था, 'मैं बड़ी फिल्में बनाता हूं और यह मेरे लिए स्वाभाविक है, लेकिन जब मैं ओटीटी में आया तो मैंने कुछ बड़ा किया। यह अब तक का मेरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, इसलिए मैंने यह किया। डिजिटल माध्यम को अपनाने की जरूरत नहीं है, यह एक फिल्म देखने जैसा होगा। यह सिर्फ एक सीरीज नहीं है, बल्कि यह एक दुनिया है और मैं दुनिया भर के दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर 'हीरामंडी' के दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हूं। मैंने इसके लिए उत्सुक हूं।' संजय लीला भंसाली और प्रेरणा सिंह द्वारा समर्थित सीरीज मोइन बेग द्वारा बनाई गई है। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' नेटफ्लिक्स पर 1 मई से स्ट्रीम होगी।
Chaitra Navratri 2024: भक्ति में डूबे सितारे, प्रशंसकों को दीं चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं