मैडॉक फिल्म्स की श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत 'स्त्री 2' कमाई के मामले में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। इसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की यह फिल्म अपने आठवें हफ्ते में है और अब भी कमाई कर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूती से बनाए हुए है। अब फिल्म 55वें दिन के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज मंगलवार को फिल्म की कमाई।
Stree 2 Collection: 600 करोड़ में शामिल होने के लिए 'स्त्री 2' का संघर्ष जारी, फिल्म ने 55वें दिन की इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अब 'स्त्री 2' बन चुकी है। इसके अलावा हिंदी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म का रिकॉर्ड भी इसने हासिल किया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग ली थी। पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखते हुए 141.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
अमर कौशिक के निर्देशन में 60 करोड़ में बनी इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, चौथे हफ्ते में इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 24.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। छठे हफ्ते में 18.6 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े, जो कई फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन होता है। इसके साथ ही 44वें दिन इसकी कमाई 90 लाख, 45वें दिन 2.1 करोड़, 46वें दिन 2.5 करोड़ और 47वें दिन 65 लाख रुपये रही। 48वें दिन को इसने 85 लाख रुपये बटोर लिए।
'ओडेला 2' से सामने आया तमन्ना भाटिया का नया लुक
49वें दिन 'स्त्री 2' ने 1.68 करोड़ रुपये का कारोबार किया। लगातार अपनी कमाई जारी रखते हुए रिलीज के 50वें दिन इसने 45 लाख रुपये बटोरे। इस तरह से सात हफ्ते का कुल कलेक्शन 9.35 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म ने 51वें दिन 50 लाख रुपये और 52वें दिन 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 53वें दिन फिल्म ने एक बार फिर उछाल दिखाई और 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की । वहीं, 54वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ चार लाख रुपये का कलेक्शन किया और इसकी कमाई 595 करोड़ हो गई थी।
बला की खूबसूरत हैं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नित्या मेनन, देखें तस्वीरें
फिल्म अभी भी 600 करोड़ के क्ल्ब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म के 55वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने आज, मंगलवार को 35 लाख का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 595.4 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म अगर 600 करोड़ के क्लब में शामिल होती है, तो यह शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को पीछे छोड़कर हिंदी की नंबर 1 फिल्म बन जाएगी।
Prabhas: 'द राजा साब' की सेट से प्रभास का नया लुक हुआ वायरल, निर्देशक के जन्मदिन पर टीम ने जारी किया वीडियो