सब्सक्राइब करें

Bollywood: सौतेले भाई-बहनों को पलकों पर बिठाकर रखते हैं ये सितारे, एक-दूसरे पर लुटाते हैं खूब प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 20 Aug 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
hese Celebrities Keep Their Step-Siblings Close to Their Hearts Alia Bhatt Pooja Bhatt Ira Khan Azad
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेलेब्स अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। फैंस अपने फेवरेट स्टार्स के लव लाइफ से लेकर पारिवारिक संबंधों के बारे में सब कुछ जानने के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने सौतेले भाई बहनों पर खूब जान छिड़कते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर एक दूसरे पर प्यार बरसाते हैं। तो चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में।

Trending Videos
hese Celebrities Keep Their Step-Siblings Close to Their Hearts Alia Bhatt Pooja Bhatt Ira Khan Azad
अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों के अलावा अपने निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अर्जुन और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर अक्सर ट्रोल्स सवालिया निशाना साधते हैं। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहन जान्हवी कपूर और खुशी कपूर पर जान छिड़कते हैं। इन भाई बहनों को अक्सर मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hese Celebrities Keep Their Step-Siblings Close to Their Hearts Alia Bhatt Pooja Bhatt Ira Khan Azad
आलिया भट्ट और पूजा भट्ट और शाहीन भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और पूजा भट्ट
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट का उनकी सौतेली बहन पूजा भट्ट से काफी अच्छे रिश्ते हैं। हाल ही में आलिया को बिग बॉस में पूजा को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया था।

hese Celebrities Keep Their Step-Siblings Close to Their Hearts Alia Bhatt Pooja Bhatt Ira Khan Azad
इरा खान और आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

इरा खान और आजाद
बॉलीवुड की मिस्टर परफेक्शनिस्ट की बेटी इरा खान भी अपने सौतेले भाई आजाद से बेहद प्यार करती हैं। इरा अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने भाई के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसके अलावा इरा की सगाई में भी उन्हें भाई के साथ एंजॉय करते देखा गया था।

विज्ञापन
hese Celebrities Keep Their Step-Siblings Close to Their Hearts Alia Bhatt Pooja Bhatt Ira Khan Azad
सनी देओल और ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल और ईशा देओल
बॉलीवुड के तारा सिंह यानी सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म गदर 2 को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। अभिनेता की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के परचम लहरा रही है। आपको बता दें कि सनी अपनी सौतेली बहन ईशा देओल से बहुत प्यार करते हैं। दोनों को अक्सर मीडिया में स्पॉट किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed