मंनोरंजन जगत में टीवी एक अहम भूमिका निभाता है। टीवी पर ऐसे कई सारे शोज प्रसारित होते हैं, जो लोगों का मंनोरंजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें से ही एक हैं रियलिटी शोज। जी हां, फिल्मों और टीवी सीरियल्स की तरह ही रियलिटी शोज भी दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट करते हैं और ये शोज लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। भारत में बिग बॉस, इंडियन आइडल, कौन बनेगा करोड़पति जैसे रियलिटी शोज के लाखों दीवाने हैं। मगर क्या आपको पता है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी रियलिटी शोज को देखे वालों की कमी नहीं है। आज हम आपको पाकिस्तान के ऐसे रियलिटी शोज के बारे में बताएंगे, जो भारत के रियलिटी शोज की कॉपी हैं।
{"_id":"64e1efa4050306cbac0b833f","slug":"pakistani-popular-reality-shows-tamasha-pakistan-idol-masterchef-pakistan-jeeto-pakistan-2023-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Reality Shows: पाकिस्तान ने चुराया इंडियन रियलिटी शोज का आइडिया, बिग बॉस की कॉपी है लिस्ट में जुड़ा तीसरा शो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Reality Shows: पाकिस्तान ने चुराया इंडियन रियलिटी शोज का आइडिया, बिग बॉस की कॉपी है लिस्ट में जुड़ा तीसरा शो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Sun, 20 Aug 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
रियलिटी शो
- फोटो : सोशल मीडिया
Trending Videos
क्या आप बनेंगे करोड़पति
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत का सबसे पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति', जिसे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। इसका भी पाकिस्तानी वर्जन हैं। जी हां, पड़ोसी मुल्क पाक में इस शो को 'क्या आप बनेंगे करोड़पति' नाम से जाना जाता है। इस शो की मेजबानी मोइन अख्तर ने की थी। पकिस्तान में इस क्विज शो के काफी पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाशा
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान का रियलिटी शो 'तमाशा' भारत के सबसे चर्चित और कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' की कॉपी है। हिंदुस्तान में जहां इस शो को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्ट करते हैं। वहीं, पकिस्तान में तमाशा की मेजबानी इस बात एक्टर अदनान सिद्दीकी कर रहे हैं। यह शो पकिस्तान में रात 10 बजे प्रसारित किया जाता है। बिग बॉस की तरह ही तमाशा के सेट को काफी क्रिएटिविटी के साथ डिजाइन किया गया है।
बोल हाउस
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा पाकिस्तानी रियलिटी शो बोल हाउस भी बिग बॉस के तर्ज पर बनाया गया है। इस शो को आमिर लियाकत होस्ट करते थे। पकिस्तान का यह शो भी भारतीय रिएलिटी शो की कॉपी है।
विज्ञापन
पकिस्तान आइडल
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान का चर्चित सिंगिंग शो पकिस्तान आइडल भी भारत के जाने माने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल की नकल पर बनाया गया है। हालांकि, इंडियन आइडल भी इसी तर्ज के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम पर आधारित है।
Bollywood Stars: संघर्ष के दिनों में इन सितारों की पत्नी ने संभाली घर की कमान, दिया आर्थिक संबल
