सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही फिल्म ‘खुशी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा भी हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। फिलहाल, दोनों सितारे इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अब हाल ही में, सामंथा ने अपने नए प्यार का खुलासा किया है और बताया है कि वह अभी अपने व्यस्त अभिनय करियर से ब्रेक पर हैं।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने अपने नए प्यार का किया खुलासा, तस्वीर साझा कर बढ़ाई फैंस की बेचैनी
सामंथा फिलहाल फिल्मों से थोड़े समय के ब्रेक पर हैं और अपने इलाज पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। पिछले दिनों सामंथा को मायोसाइटिस का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया था। हालांकि, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ काफी कनेक्ट भी रहती हैं।
Parineeti-Raghav Wedding: हो गई तैयारी, सज गया मंडप, इस दिन सात फेरे लेंगे परी और राघव
सामंथा ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए प्यार की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "चमकदार पानी के लिए नया प्यार मिला..." अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘नए नियमों के साथ नई खोजें आती हैं’। अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पहले ही अपनी इलाज की यात्रा शुरू कर दी है।
Parineeti-Raghav Wedding: हो गई तैयारी, सज गया मंडप, इस दिन सात फेरे लेंगे परी और राघव
सामंथा का यह पोस्ट उनके फैंस को काफी पसंद रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सामंथा आप जल्दी ही ठीक हो जाएंगी और एक बार फिर रॉक करेंगी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सामंथा आप बहुत ही हिम्मती हैं। आप कई लोगों को इंस्पायर करती हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘सामंथा आपको नई यात्रा मुबारक हो। मुझे पता है कि आप जल्दी ही इसे भी फतेह कर लेंगी।’
‘कुशी’ की बात करें तो इसका निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें विजय देवरकोंडा और सामंथा लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी । इसकी रिलीज से पहले, निर्माताओं ने नौ अगस्त को ट्रेलर लॉन्च किया था। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेकर्स ने कॉन्सर्ट का आयोजन किया था।
