सब्सक्राइब करें

Raj-DK: 'सीरीज में उनका होना किसी ब्लेसिंग से कम नहीं', राज और डीके ने सतीश कौशिक के साथ काम करने को किया याद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 19 Aug 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
Raj and DK remembers working with late Satish Kaushik in Guns and Gulaabs says it was a Blessing for us
राज, डीके और सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

हर बार अपने अलहदा निर्देशन से अपने प्रशंसकों को चौंकाने वाले निर्देशक राज और डीके की वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ इस शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इस वेब सीरीज में राजकुमार राव, दुलकर सलमान, गुलशन देवैया, आदर्श गौरव और टी जे भानु जैसे सितारे हैं। सीरीज की कहानी 90 के दशकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक ने भी अभिनय किया है। अब हाल ही में, राज और डीके ने दिवंगत अभिनेता के साथ काम करने पर खुद को भाग्यशाली माना है।

Trending Videos
Raj and DK remembers working with late Satish Kaushik in Guns and Gulaabs says it was a Blessing for us
गन्स एंड गुलाब्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'गन्स एंड गुलाब' के निर्देशक राज निदिमोरू और कृष्णा डीके शो में सतीश कौशिक के साथ काम करने के लिए खुद को काफी भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने क्राइम कॉमेडी में गांची नाम के एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है। दिवंगत अभिनेता का मार्च के महीने में मार्च में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

Jailer: झारखंड के बाद यूपी पहुंचे 'थलाइवा', सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ देखेंगे 'जेलर'

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj and DK remembers working with late Satish Kaushik in Guns and Gulaabs says it was a Blessing for us
गन्स एंड गुलाब्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राज और डीके ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हम भाग्यशाली थे कि हमें उनके साथ काम करने और उनकी सारी कहानियां सुनने का मौका मिला। शूटिंग के अलावा हमने उनके साथ बेहतर समय बिताया। यह भले ही उनके साथ हमारी आखिरी फिल्म थी, लेकिन हमें खुशी है कि उन्होंने यह आखिरी फिल्म भी हमारे साथ किया है।’ 

Alia Bhatt: आलिया भट्ट के डेली रुटीन का हिस्सा है यह एक काम, बेटी राहा से है इसका खास कनेक्शन

Raj and DK remembers working with late Satish Kaushik in Guns and Gulaabs says it was a Blessing for us
गन्स एंड गुलाब्स - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि दिवंगत अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी ने उस समय ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ जैसी फिल्मों में काम किया था। एक अभिनेता होने के अलावा सतीश कौशिक एक निर्देशक भी थे, जिन्होंने हम आपके दिल में रहते हैं, तेरे नाम, मिलेंगे-मिलेंगे और कागज जैसी फिल्में बनाई थी।

Gadar 2: 'गदर 2' को लेकर तारा सिंह की सकीना का बड़ा खुलासा, बोलीं- अगर मैं फिल्म की एडिटर होती तो...

विज्ञापन
Raj and DK remembers working with late Satish Kaushik in Guns and Gulaabs says it was a Blessing for us
गन्स एंड गुलाब्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपको बता दें कि 'गन्स एंड गुलाब्स' वेब सीरीज में राजकुमार राव, दुलकर सलमान, आदर्श गौरव, टीजे भानु और गुलशन देवैया मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इन सबके अलावा दिवंगत सतीश कौशिक की आखिरी परफॉर्मेंस भी इसमें आप देख सकते हैं। फैंस दिवंगत अभिनेता को स्क्रीन पर देखकर काफी उत्साहित हो रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed