फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: इन देसी फिल्मों ने विदेश में किया था तगड़ा कारोबार, आमिर खान की दो फिल्में हैं शामिल

Sat, 22 Jun 2024 04:34 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 04:34 PM IST
सार

फिल्मों की कमाई पर निर्माताओं के साथ-साथ दर्शकों की भी नजर बनी रहती है। बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई को फिल्म के हिट या फ्लॉप होने से जोड़कर देखा जाता है। 

विज्ञापन
Highest Grossing indian Movies Abroad Dangal Secret Superstar Bajrangi Bhaijaan Baahubali 2
भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों की कमाई पर निर्माताओं के साथ-साथ दर्शकों की भी नजर बनी रहती है। बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई को फिल्म के हिट या फ्लॉप होने से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, यह कोई सही पैमाना नहीं है, क्योंकि कम कमाई करने वाली फिल्मों में भी शानदार कहानी देखने को मिल जाती है। खैर, आज हम आपको उन भारतीय फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसे कमाए थे।

Highest Grossing indian Movies Abroad Dangal Secret Superstar Bajrangi Bhaijaan Baahubali 2
फिल्म 'दंगल' - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions

दंगल

'दंगल' की कहानी पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों पर आधारित है। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद कमाई के कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने का काम किया था। यह विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने विदेशों में 1535.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म में आमिर खान, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Bigg Boss OTT 3: जिगरी यार एल्विश से सलाह लेकर बिग बॉस में पहुंचे लवकेश, दोस्त के नक्शेकदम पर चलेंगे यूट्यूबर?

Highest Grossing indian Movies Abroad Dangal Secret Superstar Bajrangi Bhaijaan Baahubali 2
फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' - फोटो : यूट्यूब @Zee Studios

सीक्रेट सुपरस्टार

'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी आमिर खान ने काम किया था और उन्होंने ही इस फिल्म का निर्माण भी किया था। हालांकि, जायरा वसीम ने मुख्य किरदार अदा किया था। सैकनिल्क के मुताबिक, 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने भारत के बाहर 831.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, भारत में इसने 81.28 करोड़ रुपये कमाए थे। 

Jitendra Kumar : श्रद्धा और कार्तिक आर्यन पर जीतू भैय्या का बड़ा बयान, बनाना चाहते हैं अपना सोशल मीडिया मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Highest Grossing indian Movies Abroad Dangal Secret Superstar Bajrangi Bhaijaan Baahubali 2
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' - फोटो : इंस्टाग्राम @skfilmsofficial

बजरंगी भाईजान

सलमान खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने लोगों का अच्छा मनोरंजन किया था। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन कबीर खान ने किया था। सैकनिल्क पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 489.71 करोड़ रुपये की मोटी कमाई की थी।

Dancers turned Actors : इन कलाकारों ने बतौर डांसर शुरू किया था करियर, बाद में अदाकारी से भी मनवाया लोहा

विज्ञापन
Highest Grossing indian Movies Abroad Dangal Secret Superstar Bajrangi Bhaijaan Baahubali 2
फिल्म 'बाहुबली 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

बाहुबली 2

प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और नासर की फिल्म 'बाहुबली 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था। सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने भारत से बाहर 371.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 1416.9 करोड़ का कारोबार किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed